IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने खाली कर दी अपनी तिजोरी
IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क पैट कमिंस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर पहले से ही चर्चाओं का माहौल गर्म था। कई दिग्गजों का मानना था कि आईपीएल ऑक्शन में मिचेल स्टार्क सभी रिकार्ड को तोड़ देंगे। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल मेंअपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
मिचेल स्टार्क को लेकर जमकर लड़ाई: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग शुरू हुई। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत पैडल को उठा रहे थे। ऋषभ पंत और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसमें एंट्री मार ली।

मिचेल स्टार्क को डेथ स्पेशलिस्ट माना जाता है। ऐसे में अंत के ओवर में वह अपनी गेंद से टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। मिचेल स्टार्क से साल 2024 के आईपीएल में उनकी टीम को खासी उम्मीदें होगी। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी मिचेल स्टार्क ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने का काम किया था।
पहली बार हुआ ऐसा: पहली बार आईपीएल ऑक्शन में दो खिलाड़ी 20 करोड़ से अधिक की राशि में बिके हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपए लुटाए थे। हैदराबाद के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में खरीद कर सबको हैरान कर दिया है। आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी को इतनी बड़ी राशि नहीं दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications