हैरी ब्रूक ने बिगाड़ दिया बेन स्टोक्स को लेने का गणित, SRH के कोच मुरलीधरन ने जताई निराशा

IPL Auction 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन ने बेन स्टोक्स को गंवाने के बाद निराशा जताई है। स्टोक्स इस टीम के लिए ऑलराउंडर और कप्तान भी साबित हो सकते थे।

 Harry Brook

23 दिसंबर को कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली टीमों में से एक थी। इस फ्रेंचाइजी ने हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल को मोटी रकम में लेकर अपनी शुरुआत थी और फिरहेनरिक क्लासेन और आदिल राशिद जैसे अन्य लोगों के साथ अपनी टीम को मजबूत किया। उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में खास नही रहा जिसके चलते केन विलियमसन को रिलीज कर दिया गया।

ऐसे में उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो ऑलराउंड क्षमता के साथ जबरदस्त कप्तान भी साबित हो सके और बेन स्टोक्स से बेहतर विकल्प फिर कोई नहीं था। लेकिन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीद लिया वो भी 16 करोड़ 25 लाख रुपए की कीमत पर। दरअसल अंग्रेज बल्लेबाजी सनसनी हैरी ब्रुक के लिए 13.25 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद, SRH के लिए बेन स्टोक्स को भी हासिल करना मुश्किल हो गया और जब स्टोक्स पर बोली 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार गई तो हैदराबाद ने बोली को जाने दिया।

SRH के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने नीलामी के दौरान पुष्टि की कि उन्होंने नीलामी में प्रमुख खरीददारों में से एक के रूप में स्टोक्स की योजना बनाई थी। उन्होंने माना कि ब्रूक पर पैसा काफी खर्च हो गया है और यही कारण है कि वे स्टोक्स की बोली प्रक्रिया में बाकी टीमों के साथ कंपीट नहीं कर पाए।

अपनी हैदराबाद की जगह पर चेन्नई की टीम स्टोक्स को निकट भविष्य में अपने प्रमुख ऑलराउंडर / कप्तान के रूप में देख रही है। सनराइजर्स को फिलहाल कप्तानी की स्थिति के लिए भुवनेश्वर कुमार या एडेन मार्करम में से एक से काम चलान पड़ सकता है। वैस तो पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल भी अब इस टीम का हिस्सा होंगे।

मुरलीधरन ने कहा कि SRH ने बेन स्टोक्स के लिए 15-16 करोड़ रुपये की सीमा मानी थी, जो कि 2023 की नीलामी में CSK द्वारा भुगतान किए गए 16.25 करोड़ रुपये के करीब ही था। इंग्लैंड के खिलाड़ी नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल करने में कामयाब रहे। सैम करन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी रकम को हासिल किया, जबकि ब्रूक आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे युवाओं में से एक बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+