IPL Auction 2023: ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन रहे, जानें कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका

आईपीएल ऑक्शन 2023 लाइव अपडेट (IPL 2023 Auction Live): आईपीएल मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में शानदार अंदाज में खत्म किया गया। इस ऑक्शन में शामिल कई खिलाड़ी मालामाल हुए हैं।

IPL 2023 Auction Live

आईपीएल ऑक्शन 2023 लाइव अपडेट (IPL 2023 Auction Live Updates): आईपीएल 2023 यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए ऑक्शन शानदार रहा। नीलामी की शुरुआत में इंग्लैंड की नई सनसनी हैरी ब्रूक ने 13.25 करोड़ में बिककर सुर्खियां बटोरने का काम किया। उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

इसके बाद मयंक अग्रवाल को भी 8.25 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। सैम करन 18.5 करोड़ में बिककर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कैमरन ग्रीन 17.5 करोड़ में बिके। बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ में सीएसके के पास चले गए। निकोलस पूरन के लिए भी बड़ी बोली देखने को मिली। पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रूपये की बड़ी राशि में ख़रीदा। मावी को गुजरात ने 6 करोड़ रूपये की रकम में खरीदा।

डेविड मलान, जेम्स नीशम जैसे दिग्गज नहीं बिके, टीमों ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। 37 खिलाड़ी बिकने के बाद ऑक्शन एक्सीलेरेटेड मोड में है। अंतिम राउंड में पीयूष चावला को 50 लाख रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। अमित मिश्रा को 50 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। मयंक डागर के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई लेकिन हैदराबाद ने उनको1 करोड़ 80 लाख में खरीद लिया।

LIVE Feed
09:25 PM

जोशुआ लिटल आईपीएल में पहले आयरिश खिलाड़ी

आयरलैंड टीम से अब तक आईपीएल में कोई खिलाड़ी नहीं खेला है। जोशुआ लिटल इस लीग में खेलने वाले पहले क्रिकेटर होंगे। उनको गुजरात टाइटंस ने 4 करोड़ 40 लाख रूपये की बड़ी राशि में खरीदा।
09:15 PM

बड़े खिलाड़ी रहे टारगेट पर

शुरुआती दौर में सभी टीमों ने बड़े खिलाड़ियों को टारगेट किया था। यही कारण है कि बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई ने 16.25 करोड़ की बिड लगाई। उनके बाद यह आंकड़ा बढ़ गया। सैम करन उनसे भी ऊपर गए और पंजाब किंग्स ने उनको 18.5 करोड़ रूपये में खरीदा।
08:46 PM

इसके साथ ही आईपीएल 2023 नीलामी का समापन हुआ

अंतिम राउंड में रूट और शाकिब जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खरीददार मिला. सबसे बड़े बिड सैम करन की रही. दूसरे पर कैमरन ग्रीन और तीसरे पर बेन स्टोक्स रहे.
08:46 PM

जो रूट बिके

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 के राउंड 1 में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जो रूट को आखिरकार खरीदार मिल गया। वह राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे।
08:41 PM

वेन पार्नेल और एकांत सेन अनसोल्ड रहे
08:40 PM

शाकिब अल हसन को 1.5 करोड़ में केकेआर ने खरीदा
08:40 PM

जो रूट बिके

जो रूट को 1 करोड़ रुपए में RR ने खरीदा
08:39 PM

तेज बोली का राउंड शुरू.
08:34 PM

रुसो को मिले 4 करोड़ 60 लाख

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइल रुसो पर पहली बार में किसी भी टीम ने बोली वहीं लगाई। लेकिन दूसरे भाग में दिल्ली और राजस्थान की टीम ने राइल रुसो को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। राइल रुसो को दिल्ली ने 4 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा है।
08:29 PM

बाकी बचे स्लॉट भरने के लिए टीमों को विचार-विर्मश करने के लिए कुछ मिनट दिए गए हैं.
08:27 PM

भारत के ऑलराउंडर प्रशांत चोपड़ा नहीं बिक पाए
08:26 PM

अब्दुल बासित को 20 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीद लिया गया है. बासित भारतीय ऑलराउंडर हैं
08:21 PM

40 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खरीदने का काम किया। अमित मिश्रा इससे पहले दिल्ली के लिए खेल चुके हैं।
08:20 PM

वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे भी नहीं बिके
08:20 PM

विंडीज के जॉनसन चार्ल्स नहीं बिके
08:19 PM

भारतीय बल्लेबाज मनदीप सिंह को 50 लाख रुपए में केकेआर की टीम ने खरीद लिया है.
08:19 PM

स्पिनर मुरुगन अश्विन भी 20 लाख में राजस्थान की टीम के हो गए हैं.
08:18 PM

भारत के केएम आसिफ को 30 लाख रुपए में राजस्थान की टीम ने खरीद लिया है.
08:17 PM

राइली रूसो को दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले राइली रूसो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं। राइली रूसो को दिल्ली ने 4 करोड़ 60 लाख में खरीदा है।
08:17 PM

वेस्टइंडीज के बॉलर अकील हौसेन को 1 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है.
08:16 PM

बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास को 50 लाख रुपए में केकेआर ने खरीद लिया है.
08:14 PM

राइली रूसो को 4 करोड़ 60 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

बोली शुरू हो चुकी है. 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले राइली रूसो पहले दौर में नहीं बिके थे लेकिन अब वे 4 करोड़ 60 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के पास चले गए हैं.
08:09 PM

ग्रीन पर मुंबई ने खूब बहाया पैसा

कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 करोड़ 50 लाख में खरीदने का काम किया है। वहीं बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं। स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया है।
08:00 PM

सैम कुर्रन ने जताई खुशी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुर्रन को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि वो इस बार नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। सैम कुर्रन को पंजाब ने 18 करोड़ 50 लाख में खरीदा। इतना महंगा बिकने के बाद सैम कुर्रन ने इस पर खुशी जाहिर की है।
07:46 PM

आयरलैंड के लिए बड़ी बात

एक ब्रेक लिया गया है. इस दौर में जोशुआ लिटिल ने शानदार रकम हासिल करके आयरलैंड का नाम क्रिकेट की दुनिया में सुर्खियों में ला दिया है. लिटिन ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक भी हासिल की थी.
07:45 PM

मोहित राठी एक और ऑलराउंडर हैं जिनको 20 लाख में पंजाब किंग्स ने लिया है.
07:43 PM

ऑलराउंडर भगत वर्मा को 20 लाख में सीएसके ने हासिल कर लिया है.
07:42 PM

ऑलराउंडर नेहल वढेरा को 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया.
07:40 PM

अजय जाधव मंडल और कुणाल सिंह राठौड़ को 20 लाख में क्रमशः सीएसके और आरआर ने खरीद लिया है.
07:39 PM

सोनू यादव को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा. वे ऑलराउंडर हैं.
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+