IPL Auction 2023: टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले जोश लिटल IPL में पहले आयरिश खिलाड़ी

आयरलैंड से आईपीएल में आने वाले जोशुआ लिटल पहले क्रिकेटर हैं। उनको गुजरात टाइटंस ने बड़ी राशि में अपने साथ जोड़ा है।

Joshua Little

IPL Auction 2023, Joshua Little: अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन के ऑक्शन में टीमों की तरफ से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया और कई खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली भी लगी। उनमें से एक आयरलैंड के जोशुआ लिटल भी हैं। लिटल के लिए गुजरात टाइटंस ने बिड की और अपने साथ शामिल कर लिया। आयरलैंड क्रिकेट ने अपने खिलाड़ी को आईपीएल अनुबंध मिलने के बाद गुजरात के लिए खेलने की अनुमति दी है। उनसे पहले आयरलैंड से अन्य किसी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला।

टी20 वर्ल्ड कप में ली थी हैट्रिक

लिटल की बेहतरीन गेंदबाजी के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन लोकल लोगों को उनकी क्षमता के बारे में पता था। ऑस्ट्रेलिया में इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ एडिलेड में जोशुआ लिटल ने हैट्रिक लेते हुए चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए। इसके बाद कयास लग रहे थे कि लिटल को आईपीएल में जगह मिल सकती है। ऐसा ही हुआ और गुजरात ने उनको 4 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीद लिया। दिलचस्प बात यह भी है कि लिटल की बेस प्राइस महज 50 लाख रूपये थी।

जोशुआ लिटल ने जताई ख़ुशी

गुजरात द्वारा पिक किये जाने के बाद लिटन ने ख़ुशी जताई और कहा कि डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के साथ अनुबंध मिलने से खुश हूँ। मैं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली हाई क्वालिटी टीम में खेलने के लिए उत्सुक हूँ। मुझ पर भरोसा करने के लिए गुजरात टाइटंस का धन्यवाद करता हूँ और कोच आशीष नेहरा के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूँ। मेरी प्राथमिकता हमेशा आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की रही है और आगे भी रहेगी। आईपीएल में खेलकर सीखने का मौका मिलना शानदार है। मेरा समर्थन करने के लिए मैं क्रिकेट आयरलैंड का धन्यवाद करता हूँ।

गुजरात टाइटंस में ये खिलाड़ी शामिल हैं

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+