IPL Auction 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथ लगी निराशा, राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर को छीन लिया

जेसन होल्डर के ऊपर चेन्नई और राजस्थान के बीच बोली लगी लेकिन राजस्थान ने बाजी मार ली।

Holder

IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर जेसन होल्डर के लिए हुई बिड वॉर में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी और उनको अपने साथ शामिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने अंत तक होल्डर का पीछा नहीं छोड़ा और अंत में उनको खरीद लिया। होल्डर की ऑल राउंड क्षमता को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उनको शामिल किया। रॉयल्स ने पहले से ही होल्डर के पीछे जाने का मन बनाया था।

राजस्थान रॉयल्स के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने बिड वॉर में भाग लिया। चेन्नई की नज़रें भी एक ऑल राउंड खिलाड़ी की तरफ थी। ऐसे में चेन्नई ने भी उनके लिए बोली लगाई। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने अपने पर्स का उपयोग करते हुए 5 करोड़ 75 लाख रूपये में उनको खरीद लिया। इस तरह होल्डर राजस्थान का हिस्सा हो गए।

जेसन होल्डर ने ने नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखी थी। ऐसा माना जा रहा था कि उनके ऊपर बेस प्राइस से ज्यादा राशि की बोली देखने को मिल सकती है। ऐसा ही देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए होल्डर ने बेहतरीन ऑल राउंड खेल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा भी रहे हैं। इसे देखते हुए उनको इस बार राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ शामिल कर लिया। पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली रॉयल्स ने इस बार टीम को और ज्यादा मजबूत बनाने के इरादे दिखाए हैं।

जेसन होल्डर ने आईपीएल में कुल 38 मुकाबले खेले हैं। नीचे बैटिंग करने के कारण उनको ज्यादा मौके नहीं मिले। उनके बल्ले से 247 रन आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने प्रभावित किया है। होल्डर ने अपनी गेंदबाजी में 49 विकेट झटके हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में वह प्रभावित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+