IPL Auction 2023: 'J' का मतलब जसप्रीत, जोफ्रा, झाय, जेसन और 'J' से जियो..मुंबई इंडियंस के साथ हुआ मज़ाक

मुंबई इंडियंस ने झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया है। आकाश चोपड़ा ने J अक्षर से शुरू होने वाले खिलाड़ियों के लिए मुंबई के साथ मजाक किया है।

Jhye Richardson

IPL Auction 2023: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने साथ शामिल किये। कैमरन ग्रीन और झाय रिचर्डसन को मुंबई ने खरीदा। इसके अलावा मुंबई ने सैम करन के लिए भी बिड वॉर की लेकिन पंजाब किंग्स ने सैम करन को बड़ी रकम में खरीद लिया। अंग्रेजी के 'J' अक्षर से शुरू होने वाले नामों के कुछ खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में हैं। आकाश चोपड़ा ने इसे लेकर एक मजाक करते हुए समानता बताई है।

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। झाय रिचर्डसन का नाम भी 'J' अक्षर से शुरू होने वालों में शामिल हो गया। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर मजाक करते हुए इनकी तुलना Jio टेलीकॉम के 'J' अक्षर से कर दी। जियो भी मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस ग्रुप का ब्रांड है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि jio भी 'J' से शुरू होता है और झाय, जोफ्रा, जेसन और जसप्रीत जैसे लोगों के साथ अगर आपका नाम 'J' से शुरू होता है और आप तेज गेंदबाजी कर सकते हैं, तो मुंबई इंडियंस आपको खरीद सकती है। चोपड़ा ने मजाक में ऐसा कहा क्योंकि मुंबई इंडियंस के चारों तेज गेंदबाजों का नाम 'J' से शुरू होता है।

मुंबई ने कैमरन ग्रीन को खरीदा

मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को खरीदने का मन पहले से ही बना लिया था। कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो मुंबई के निशाने पर थे लेकिन बड़ी बोली किसी एक के लिए ही लगाई जा सकती थी। कैमरन ग्रीन पर बोली लगाते हुए मुंबई इंडियंस ने उनको 17 करोड़ 50 लाख रूपये की भारी रकम में खरीद लिया। झाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने डेढ़ करोड़ रूपये में खरीदा। सैम करन के लिए भी मुंबई ने 18 करोड़ तक बोली लगाई लेकिन उनको 18 करोड़ 50 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया।

मुंबई इंडियंस की टीम में ये खिलाड़ी हैं

रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन, झाय रिचर्ड्सन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+