IPL Auction 2023 Date and Time: नीलामी का सीधा प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से होगा शुरू, कहां देख सकते हैं लाइव?
IPL Auction 2023 23rd December 2:30 PM: आईपीएल नीलामी में इस बार कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें से 273 भारतीय हैं। नीलामी की प्रक्रिया दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी।

IPL Auction 2023 23rd December 2:30 PM आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का मंच आज कोच्चि में लगेगा। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। इन 10 टीमों के पास कुल 87 स्लॉट्स खाली हैं, जिसमें से 30 स्लॉट्स विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। आपको बता दें कि 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची से सिर्फ 369 प्लेयरों को पहले शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को बाद में जोड़ा गया।
273 भारतीय खिलाड़ियों की लगेगी बोली
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट के मुताबिक, कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, जिसमें 273 भारतीय हैं जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी 4 एसोसिएट नेशन के हैं। इसके अलावा कुल 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।
कब और कहां देख सकते हैं आईपीएल मिनी ऑक्शन?
आईपीएल मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी के साथ-साथ मोबाइल पर भी आईपीएल मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण होगा। दर्शक मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर जा सकते हैं। ऑक्शन का प्रसारण दोपहर ढाई बजे से होगा, लेकिन एक्सपर्ट का पैनल काफी घंटे पहले ही स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आ जाएगा।
इस बार ऑक्शन में टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड!
आपको बता दें कि 2021 में हुए मिनी ऑक्शन में करीब 145 करोड़ रुपये सभी टीमों ने खर्च किए थे। वहीं, एक साल पहले 2020 में यह रकम 140 करोड़ के आसपास थी। यानी इस बार टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे अधिक पैसा है। यानी इस बार खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो सकती है और पिछले मिनी ऑक्शन के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications