IPL Auction 2023: नीलामी में बिके 80 खिलाड़ी, जानें कौन से अनकैप्ड खिलाड़ी बने करोड़ों के मालिक

आईपीएल नीलामी में टीमों ने अपने खाली स्पॉट भर दिए हैं। कई दिग्गजों पर काफी ज्यादा बड़ी बोली देखने को मिली। अनकैप्ड खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे।

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन काफी दिलचस्प रहा। कोच्चि में हुए इस इवेंट के आयोजन में कुछ रिकॉर्ड स्थापित हुए। अच्छी रकम पाने वाले कई खिलाड़ी इस नीलामी में छा गए, वहीं कई खिलाड़ी टीमों को आकर्षित करने में नाकाम रहे। उनको खरीदने वाला कोई नहीं मिला। जितने खिलाड़ियों की जगह खाली थी, लगभग उतने नाम टीमों में शामिल किये गए। हालांकि शत प्रतिशत ऐसा नहीं हो पाया लेकिन करीब-करीब सभी स्पॉट भर दिए गए।

धन की बारिश देखने को मिली

मेगा ऑक्शन शुरू होने से पहले कुल 87 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली थी। इसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्थान थे। नीलामी पूरी होने पर 80 खिलाड़ी खरीदे गए। उनमें 29 खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी थे। सभी दस टीमों ने कुल मिलाकर 167 करोड़ रूपये की धन राशि इस नीलामी प्रक्रिया में खर्च की।

सबसे महंगे खिलाड़ी का बना रिकॉर्ड

आईपीएल नीलामी में हाईलाईट सबसे अहम बात सैम करन की बिड रही। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने उनके ऊपर बोली लगाई। मुंबई ने 18 करोड़ की राशि तक बोली लगाना जारी रखा लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए 18 करोड़ 50 लाख रूपये में उनको खरीद लिया। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन बन गए।

कैमरन ग्रीन बिके दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को खरीदने का मन बनाया था और ऐसा कर भी दिया। हालांकि ग्रीन के लिए उनको अपने पर्स से भारी राशि खर्च करनी पड़ी। मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए 17 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च कर दी। बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा। वहीँ निकोलस पूरन को 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। हैरी ब्रूक भी 13 करोड़ 20 लाख की राशि प्राप्त करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में चले गए।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले

इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी धमाल मचाया। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी शिवम मावी रहे। मावी को 6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ शामिल किया। बंगाल से आने वाले मुकेश कुमार को 5 करोड़ 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा। मयंक डागर को भी हैदराबाद ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये की धन राशि के साथ खरीद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+