IPL Auction: कौन हैं 10.75 करोड़ रुपए में बिके श्रीलंका की टी20 सनसनी वानिंदु हसरंगा
बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी बेंगलुरु में हो रही है और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम चर्चित हो गया है। वानिंदु हसारंगा के बारे में चर्चा करने के लिए 2 खास बातें हैं। एक तो वे श्रेयस अय्यर और हर्शल पटेल के बाद इस नीलामी के ऐसे तीसरे खिलाड़ी और पहले विदेशी प्लेयर बन गए थे जिन पर 10 करोड़ से ऊपर की बोली लग चुकी थी। चर्चा की दूसरी वजह यह है कि यह बोली अभी बीच में चल ही रही थी कि आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स बेहोश होकर गिर पड़े और ऑक्शन को तुरंत वहीं पर रोक दिया गया। राहत की खबर यह है कि एडमीड्स बिल्कुल सही है।

IPL Auction 2022 में 10 करोड़ पार करने वाले पहले विदेशी-
हसरंगा की बोली देखते ही देखते ऊंची रकम पार करती गई। यह मौजूदा ऑक्शन में अब तक की सबसे लंबी बोली भी साबित हुई। इस दौरान पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने हसरंगा को लेने की उत्सुकता दिखाई। जब नीलामी लंच के बाद रिज्यूम हुई तो 10.75 करोड़ की बोली लग चुकी थी। अब नीलामीकर्ता चारू शर्मा थे और हसरंगा इससे ज्यादा रकम नहीं जुटा पाए। उनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। इसके साथ ही हसरंगा श्रीलंका के महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।
Recommended Video

हसरंगा को इतनी मोटी क्यों मिली-
श्रीलंका भले ही दिग्गज खिलाड़ियों की भूमि रही है। वहां मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगकारा, लसिथ मलिंगा जैसे ऑल टाइम ग्रेट आईपीएल में भूमिका निभा चुके हैं लेकिन आजकल श्रीलंका के खिलाड़ियों को इतनी मोटी रकम नहीं मिलती है पर हसरंगा का मामला अलग है। वे एक तो कलाई के स्पिनर हैं, दूसरे अपने करियर में कई टी20 क्रिकेट में खास पहचान बनाते जा रहे हैं।

एक बेहतरीन लेग स्पिनर
हरसंगा को श्रीलंका का एक बेहतरीन लेग स्पिनर माना जाता है जो T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी करामाती गेंदबाजी से विपक्षी टीम को चकमा देने की काबिलियत रखते हैं। हसरंगा T20 क्रिकेट के टॉप रैंक बॉलेरों में आते हैं और वह ऑलराउंडरों की लिस्ट में भी पांचवे स्थान पर आते हैं। श्रीलंका की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां सिडनी में 11 फरवरी को हुए पहले टी-20 मुकाबले में हसरंगा ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को 149 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बल्लेबाजी में भी काम कर सकते हैं-
हसरंगा ने 4 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए और इस दौरान उन्होंने एरोन फिंच, मैक्सवेल, व स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों को आउट किया। जाहिर है हसरंगा एक बड़ी T20 सनसनी है। उन्होंने अभी तक 34 मुकाबले खेले हैं जिसमें केवल 13.65 के औसत से 55 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकोनामी रेट भी मात्र 6.33 का रहा है। इतना ही नहीं हसरंगा एक बढ़िया बल्लेबाज भी हैं और वे 119.86 के स्ट्राइक रेट के साथ रन भी बना चुके हैं। उनके नाम एक टी-20 और तीन ओडीआई अर्धशतक भी है।












Click it and Unblock the Notifications