IPL Auction 2022: 12-13 फरवरी को कितने बजे से लगेगी खिलाड़ियों की बोली
नई दिल्लीः आईपीएल की महानीलामी के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को सभी टीमों को अपने संयोजन को मजबूत करने का मौका मिलेगा और कई खिलाड़ियों के लिए यह अनोखा मौका होगा क्योंकि मेगा नीलामी में कई धुरंधर उन टीमों से अलग हो गए हैं जिनमें वे सालों से खेलते आ रहे थे। ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और एक सवाल यह है कितने बजे से आप नीलामी को देख पाएंगे। इसका जवाब भी मिल चुका है।

टाटा IPL ऑक्शन 2022
आईपीएल का स्पॉन्सर टाटा है तो ऑक्शन का नाम टाटा IPL ऑक्शन 2022 होगा जहां पर फैंस की फेवरेट टीमों का भाग्य तय होगा। नीलामी 11 बजे सुबह से शुरू हो जाएगी। नीलामी की तारीख को वीकेंड है जो पूरा ऑक्शन में जाएगा। टीवी पर नीलामी को स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी
इस बार कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया है। यह बेस प्राइस खिलाड़ी खुद चुनते हैं और उनकी बोली इससे नीचे नहीं लग सकती। मजेदार बात यह है की नीलामी में 8 की बजाए 10 टीमें हिस्सा लेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें हैं और दोनों ने हाइप्रोफाइल नामों को चुनकर शुरुआत की है। लखनऊ ने केएल राहुल और अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को कप्तान घोषित किया है। गौतम गंभीर लखनऊ टीम के मेंटर होंगे।

90 करोड़ रुपए का पर्स मिला था-
सभी टीमों को ₹90 करोड़ रुपए का पर्स उपलब्ध कराया गया था और फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करके यह पैसे खर्च किए हैं जबकि नई फ्रेंचाइजी ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से तीन-तीन प्लेयर को चुनकर अपने कुछ पैसे खर्च किए हैं और जो बाकी रकम बचती है उसमें ही सभी टीमों को खिलाड़ियों की खरीद करनी होगी। आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे जो 9.3 करोड़ रुपए में बिके। बाद में गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स 14.9 करोड रुपए में खरीदने में कामयाब रहा था 2015 में युवराज सिंह के ऊपर 16 करोड़ की बोली लगी 2020 और 2021 में विदेशी खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिला तब पैटकमिंस और क्रिस मॉरिस को क्रमशः 15.5 करोड़ और 16.25 करोड रुपए की राशि में खरीदा गया।












Click it and Unblock the Notifications