U-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल की IPL में एंट्री, जानिए किस टीम ने कितने में खरीदा

बेंगलुरु, 13 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी में अंडर-19 के खिलाड़ियों पर खास नजर थी और इनमें भी कप्तान यश ढुल को लेकर उत्साह का माहौल था। देखने वाली बात केवल यही थी कि इन खिलाड़ियों को क्या कोई फ्रेंचाइजी खरीदने में उत्साहित होगी या फिर नहीं, क्योंकि यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि अभी इन खिलाड़ियों का क्रिकेट बिल्कुल शुरू ही हुआ है और यश ने तो अभी रेड बॉल क्रिकेट का एक मुकाबला भी नहीं खेला है।

IPL Auction 2022: U19 World Cup skipper Yash Dhull got entry, know his bidding details here

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने यश ढुल की कमान में अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता था जिसके बाद से ही खिलाड़ी लाइमलाइट में है और अब वे आईपीएल के भी हिस्से बन गए हैं। जी हां यश को को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹50 में खरीद लिया है। यश का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। उन्होंने वर्ल्ड कप में 229 रन बनाए थे। यश केवल 19 साल के हैं और वे दिल्ली से ही ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली की टीम ने ही यश को हाल ही में रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में भी शामिल किया है।

यश ढुल ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 18 महीने में उनका टारगेट सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने का है और अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो उनको और अधिक कठिन मेहनत करनी होगी। यश ढुल को विराट कोहली जैसे दिग्गजों से बातचीत करने का सौभाग्य मिला है और वे अपनी अंडर-19 की यात्रा को एक परिपक्व क्रिकेटर तक पहुंचाने में काफी गंभीर दिखाई देते हैं।

यश एक बढ़िया बल्लेबाज है और उनके पास कई तरह के स्ट्रोक्स हैं वे अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट करते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में अंडर प्रेशर हालातों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरीके से शतक लगाया था उसके हिसाब से यह बल्लेबाज मौका मिलने पर आईपीएल में भी कुछ योगदान कर सकता है। हालांकि यश को आईपीएल ऑक्शन से पहले अपने कोच प्रदीप कोचर की भी सलाह मिल चुकी है जिन्होंने अपने शागिर्द को आईपीएल नीलामी पर अधिक फोकस नहीं करने और पैसे पर ज्यादा ध्यान देने के लिए नहीं कहा है।

इसी बीच उनके पिता विजय ने कहा था कि उनके उनका बेटा आईपीएल और रेड बॉल चैलेंज दोनों के लिए तैयार है। नीलामी से पहले उनके पिता का कहना था कि हम आईपीएल के बारे में नहीं सोच रहे हैं जो भी होगा देखा जाएगा। अगर आप लंबे समय के लिए खेलना चाहते हैं तो आप केवल क्रिकेट पर फोकस करते हैं बाकी चीजों पर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+