आखिरी राउंड में भी नहीं बिके सुरेश रैना, IPL के इतिहास में पहली बार नहीं मिला कोई खरीददार
बेंगलुरु, 13 फरवरी: सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी में बिना बिके ही रह गए हैं क्योंकि आईपीएल 2022 नीलामी में रविवार को दूसरे दिन फाइनल एक्सीलिरेटिड राउंड में खिलाड़ियों की सूची में रैना का नाम नहीं था।

सुरेश रैना टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार आईपीएल नीलामी में बिना बिके रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज व्यक्तिगत कारणों से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल को मिस के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में केवल दूसरी बार आईपीएल सीजन से बाहर रहेंगे।
जब रैना मेगा नीलामी के पहले दिन नीलामी के लिए आए तो वह बिना बिके रह गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खेल के दिनों के दौरान रैना को फैंस द्वारा प्यार से 'चिन्ना थाला' कहा जाता था। लेकिन सीएसके ने रैना के लिए बोली नहीं लगाई। रैना का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था।
रैना ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने तब से बहुत कम घरेलू खेल खेले हैं। उनके पास अब कोई फॉर्म भी नहीं दिखती है और मैच अभ्यास की कमी भी मेगा नीलामी में उनके पक्ष में नहीं जाती।
सुरेश रैना आईपीएल के दिग्गजों में से एक रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में 204 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। वह केवल विराट कोहली (6283), शिखर धवन (5784) और रोहित शर्मा (5611) के बाद आईपीएल में प्रमुख रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
हालांकि, रैना ने सीएसके के लिए आईपीएल 2021 में वापसी की लेकिन वह फीकी थी। रैना ने केवल 12 मैच खेले और टूर्नामेंट के अंत के दौरान टीम से बाहर होने से पहले केवल 160 रन बनाए। CSK ने रॉबिन उथप्पा को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में वापस खरीदा है। कर्नाटक के अनुभवी उथप्पा ही वह बल्लेबाज थे जिन्होंने आईपीएल 2021 में रैना की जगह ली।












Click it and Unblock the Notifications