IPL: करोड़पति बना U19 WC का ऑलराउंडर, भारत का अगला कपिल देव माना जा रहा है

बेंगलुरु, 13 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन से पहले बेंगलुरु में चल रही महा नीलामी में भारत के अंडर-19 सितारों के लिए भी एक बड़ा मौका आया। ऑक्शन में जिस अंडर-19 युवा सितारे पर सबसे ज्यादा दाम लगाने की उम्मीद की जा रही थी वह थे भारत के उभरते हुए आलराउंडर राज अंगद बावा। राज अंगद बाबा भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के बहुत अहम सदस्य साबित हुए और यह उनकी टीम ऑलराउंड परफॉर्मेंस थी जिसके चलते टीम इंडिया वेस्टइंडीज में उस ट्रॉफी को उठाने में कामयाब रही और इसके साथ ही भारत ने अपना रिकॉर्ड पांचवा वर्ल्ड कप भी जीता था।

राज अंगद बावा पर मोटी बोली-

राज अंगद बावा पर मोटी बोली-

राज अंगद बावा को आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने एक बेहतरीन दिल के तहत खरीद लिया है। राज बाबा को दो करोड़ की जबरदस्त रकम मिली है और यह एक ऐसा नीलामी युद्ध था जिसमें पंजाब किंग्स ने भारत के उभरते हुए ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से छीनने में कामयाबी हासिल की। भारतीय क्रिकेट को वैसे भी कई दशकों से बोलिंग आलराउंडर की तलाश है जो कपिल देव के जूतों को भर सके लेकिन अभी तक कुछ प्रतिभाएं उभरने के बावजूद एक पक्का तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टीम इंडिया को अभी भी नहीं मिला है। हार्दिक पंड्या लगातार चोटों से परेशान रहे और उनका करियर टेस्ट मैच में तो पिक ही नहीं कर पाया।

गजब का U-19 वर्ल्ड कप अभियान था-

गजब का U-19 वर्ल्ड कप अभियान था-

लेकिन राजद बावा यहां काफी संभावनाएं जताते हैं। हम कुछ दिनों पहले ही हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की ओर झलक डालें तो इसमें बावा ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे और फिर नाजुक परिस्थिति में 35 रन भी बनाए थे। उनको फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भी दिया गया था। बावा ने प्रतियोगिता में ढाई सौ से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने इस कैंपेन में 9 विकेट भी चटकाए। ऐसे में इस खिलाड़ी के पास आने वाले भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य बनने की काबिलियत भी मौजूद है और उनको आईपीएल में एक बढ़िया ब्रेक मिला है उम्मीद की जानी चाहिए कि कुछ मुकाबले खेलने में कामयाब रहेंगे।

पिता दे चुके हैं युवराज सिंह को ट्रेनिंग-

पिता दे चुके हैं युवराज सिंह को ट्रेनिंग-

राज अंगद का परिवार खेल से ताल्लुक रखता है। उनके दादा त्रिलोचन सिंह बाबा 1948 की ओलंपिक गोल्ड विनिंग इंडियन टीम के सदस्य थे जबकि उनके पिता सुखविंदर सिंह बाबा ने युवराज सिंह को उनके शुरुआती दिनों में ट्रेन किया हुआ है। राज ने क्रिकेट के गुर अपने पिता से सीखे हैं जिनका इस युवा खिलाड़ी के विकास पर काफी ज्यादा योगदान रहा है। बावा को युवराज सिंह अपने आदर्श खिलाड़ी लगते हैं और वे बचपन से उन्हीं की तरह खेलते हुए बड़े हुए हैं। जब भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक भविष्यवाणी भी की थी यह घोषणा भी की थी जिसमें उन्होंने बावा को वो सीम ऑलराउंडर बताया था जिसके लिए टीम इंडिया कई सालों से तरस रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+