IPL नीलामी में तेज गेंदबाजों की रकम देखकर बुमराह का माथा ठनका, दिया ये रिएक्शन

बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में तेज गेंदबाजों को काफी मोटी रकम मिली है। तेज गेंदबाज किसी भी परिस्थितियों में कारगर साबित होते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बार फिर से यह बात साबित कर दी है। हालांकि यहां पर जिन तेज गेंदबाजों को रकम मिली है उनके अंदर कई खास तरह की बातें भी थी जिसके चलते वे इतने महंगे बिके। जैसे कि भारत के दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14 करोड़ में खरीदा लेकिन यह खिलाड़ी एक बेहतरीन बॉलर होने के साथ-साथ निचले क्रम पर एक उपयोगी बल्लेबाज भी है।

IPL Auction 2022 में तेज गेंदबाजों की चांदी-

IPL Auction 2022 में तेज गेंदबाजों की चांदी-

इसके अलावा दीपक चाहर भारतीय उपमहाद्वीप में शुरुआती स्पैल में अपनी बढ़िया स्विंग से भी विपक्षियों को तंग करने की विशेषज्ञता भी रखते हैं। दीपक चाहर इससे पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। कुछ ऐसी क्षमता रखने वाले शार्दुल ठाकुर को भी 10.75 करोड रुपए में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा है। ठाकुर भी अच्छी गेंदबाजी करने के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं और वह भी दीपक चाहर की तरह बड़े शॉट लगा सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन को ₹10 करोड़ में क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस की टीम ने खरीदा।

जसप्रीत बुमराह केवल 12 करोड़ में MI के रह गए-

जसप्रीत बुमराह केवल 12 करोड़ में MI के रह गए-

यह दोनों ही तेज गेंदबाज हैं और डेट को हिट कर के उछाल हासिल करते हैं। दोनों तेज गेंदबाजों के पास 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार है और लॉकी फर्ग्यूसन तो बहुत ही ज्यादा तेज रफ्तार के हैं। इसी बीच जोश हेजलवुड 7.75 करोड में आरसीबी के हाथों बिके वहीं इंग्लैंड के सुपर फास्ट बॉलर मार्क वुड 7.5 करोड रुपए में लखनऊ सुपरजाइंट्स का हिस्सा बन गए। बाकी गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को भी खरीदार मिले लेकिन वे 5 करोड से नीचे गए। जैसा की हमने बताया कि सभी तेज गेंदबाजों की किस्मत अच्छी नहीं थी और उमेश यादव को कोई खरीदार फिलहाल नहीं मिला। ऐसे में भारत के प्रीमियर फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह अपने आप को नहीं रोक पाए जब उन्होंने देखा कि फ्रेंचाइजी किस तरीके से तेज गेंदबाजों पर पैसा लुटा रही है।

ठनक गया माथा-

ठनक गया माथा-

यह बात साफ है कि अगर बुमराह आईपीएल ऑक्शन में उतर जाते तो उनको बहुत मोटी रकम मिलनी थी लेकिन वे पहले ही मुंबई इंडियंस के द्वारा 12 करोड रुपए की कीमत में रिटेन कर लिए गए थे। जिस तरीके से लॉकी फर्ग्यूसन और प्रसिद्ध कृष्णा को मोटे पैसे मिले हैं उसके अनुसार बुमराह को 12 करोड़ से ऊपर मिलने की तो पूरी उम्मीद थी। बुमराह ने ट्विटर पर हंसने की इमोजी लगाते हुए माथे पर हाथ मारने की इमोजी को भी लगाया है। बुमराह ने आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 106 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 130 विकेट लिए और उनका इकोनामी रेट 7.42 का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+