ईशान किशन के 15.25 करोड़ के जैकपॉट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिति ने दिया ये रिएक्शन
बेंगलुरु, 13 फरवरी: ईशान किशन ने आईपीएल 2022 के पहले दिन की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार अंदाज में कि जब उनके हाथ सवा 15 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया। ईशान किशन भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज है जो आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और उनको मुंबई इंडियंस की टीम ने फिर से ले लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था लेकिन उसमें ईशान किशन का नाम नहीं था और अब जब उन्होंने फिर से वापसी की तो यह आईपीएल नीलामी 2022 के पहले दिन की सबसे बड़ी खबर बन चुकी थी।

ईशान किशन की रिकॉर्ड बोली-
आईपीएल इतिहास की नीलामी में इससे ज्यादा महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। ईशान किशन को लेने के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक नीलामी युद्ध देखने को मिला जिसके चलते इस खिलाड़ी की कीमत उनके बेस प्राइस 2 करोड से कुछ ही देर बाद 15.25 करोड़ पर हो गई। 23 साल के इशान किशन ने आईपीएल 2020 में अपनी हार्ड हिटिंग क्षमता का परिचय कराते हुए 30 जबरदस्त छक्के जड़े थे। वे एक कप्तानी मैटेरियल भी हैं जो फ्रेंचाईजी को उनमें निवेश करने के लिए प्रेरित करता है।

ईशान की पोस्ट पर अदिति हुंडिया का रिएक्शन-
ईशान ने 61 मुकाबले खेले हैं और उसमें 136.34 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं और इसमें 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खेल चुके हैं उनका पिछले साल डेब्यू हो चुका है। ईशान ने अभी तक 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।
इशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई इंडियंस को धन्यवाद दिया और कहा कि वे अपने घर वापसी कर रहे हैं। जाहिर बात है कि 23 साल के खिलाड़ी को इतनी रकम मिलना और उनका उसी टीम में वापस आना कहीं फैंस को बहुत अच्छा लगा जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का तांता लग गया और इसी में एक ऐसा मैसेज भी आया जो ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड की ओर से माना जा रहा है।

एक फायर और ब्लू हार्ट की इमोजी-
यह मैसेज अदिति हुंडिया का है और वे ईशान किशन की गर्लफ्रेंड मानी जाती हैं। भले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते को अधिकारिक नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दोनों की काफी तस्वीरें आती रहती हैं और फैंस के बीच में यही बात मानी जाती है कि दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की तरह से रहते हैं। ईशान किशन के वीडियो पोस्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने लिखा है कि वह उन पर काफी गर्व करती है और उसके बाद उन्होंने एक फायर और ब्लू हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है।

मॉडलिंग में करियर बना चुकी हैं अदिति हुंडिया-
अदिति 15 जनवरी 1997 को जयपुर में पैदा हुए थी। वे लाइमलाइट में तब आई जब आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर अपना खिताब जीता था। अदिति ने 2016 में मिस राजस्थान का हिस्सा बनने के बाद अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और वे इस प्रतियोगिता में रनर-अप रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता है। उसी साल फेमिना मिस इंडिया 2017 में टॉप 15 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। अदिति ने 2018 में मिस सुपरनैचुरल का खिताब भी जीता हुआ है। उनको मिस यूनिवर्स 2018 पेजेंट में भी मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications