IPL Auction: सरप्राइज पैकेज साबित हुए चारू शर्मा, बेहतरीन नीलामी कराकर जीत लिया दिल
बेंगलुरु, 13 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन एक बड़ी ही अप्रत्याशित घटना देखने को मिली जब दिग्गज नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर गए। आसपास बैठे सभी फ्रेंचाइजी अधिकारी सकते में आ गए, अपनी सीट से उठ खड़े हुए और उत्साह का माहौल अचानक गंभीर हो गया। इसके बाद लंच की घोषणा कर दी गई और जब नीलामी दोपहर 3:30 बजे फिर शुरू हुई तो हमने नीलामीकर्ता के चेहरे के तौर पर चारू शर्मा को देखा। चारू शर्मा स्पोर्ट्स कमेंटेटर और क्विज मास्टर है और इस बार उन्होंने बीसीसीआई की लाज बचाने का काम किया।

बेहतरीन काम किया चारू शर्मा ने-
ह्यूज एडमीड्स की तबीयत भले ही जल्द ठीक हो गई लेकिन वे तुरंत नीलामी में फिर हिस्सा नहीं ले सकें। ऐसे में चारू ने नीलामी की शुरुआत करते हुए यह बात स्पष्ट की कि वे एक ऐसे दिग्गज नीलामीकर्ता की जगह भरने जा रहे हैं जो अपने क्षेत्र में महारथी हैं। चारु बेहद प्रोफेशनल तरीके से अपनी इस पारी को खेलते हुए दिखाई दिए। वह शुरू से लेकर अंत तक बड़े ही पेशेवर अंदाज में बेहतरीन नीलामी करवाते रहें जिसके चलते सोशल मीडिया पर शर्मा की काफी तारीफ हो रही है और वे इसके पूरे पूरे हकदार हैं।

सोशल मीडिया पर चारू शर्मा की काफी तारीफ हो रही है-
भारतीय क्रिकेट के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा, 'क्रिकेटवाला' की ओर से बड़े ही तारीफ भरे ट्वीट किए गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने चारू शर्मा के लिए तारीफ भरा ट्वीट किया है तो हरभजन सिंह चारू शर्मा को फैंटास्टिक बताते हैं। इसी दौरान एक यूजर ने मंदिरा बेदी और चारू शर्मा का काफी पुराना फोटो भी शेयर किया है और उसके साथ ही वह पुरानी यादें भी ताजा हो गई है जब चारू शर्मा मंदिरा बेदी के साथ मिलकर डीडी स्पोर्ट्स और सेट मैक्स पर 2000 के दशक के बीच में क्रिकेट कवरेज का प्रोग्राम करते थे। यह प्रोग्राम फोर्थ एंपायर के नाम से जाना जाता था।
RCB के डिजिटल हेड ने दी कुछ दिलचस्प जानकारी-
चारू की भूमिका के बारे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डिजिटल हेड अजीत रामामूर्थी ने कुछ जानकारी शेयर की है जहां वे लिखते हैं जब ह्यूज एडमीड्स के साथ वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई तो बीसीसीआई की पहली जिम्मेदारी उनका ट्रीटमेंट करवाने की थी। जब इलाज हो गया तो बीसीसीआई के पास तुरंत एक रिप्लेसमेंट ढूंढने की जिम्मेदारी थी। दानिश सेठ को यह जिम्मेदारी दी गई लेकिन वे आरसीबी के साथ जुड़े हुए थे इसके चलते कुछ दिक्कत थी। बीसीसीआई ने चारू शर्मा से कांटेक्ट किया और आधे घंटे के अंदर ही सब कुछ हो गया। चारू शर्मा ने बहुत बेहतरीन काम किया है और दिन का बेहतरीन पल था जब बीसीसीआई ने चारू काधन्यवाद दिया और चारू ने ह्यूज एडमीड्स के बारे में बात की और उनको जल्दी से ठीक होने की शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications