IPL नीलामी में हुई अप्रत्याशित घटना, नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स बेहोश होकर गिरे
बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी में एक अप्रत्याशित घटना हुई है और नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़े हैं जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजी के मौजूदा अधिकारी अपनी सीट से हैरानी से उठ खड़े हुए। आईपीएल के नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स इस पेशे के दिग्गज हैं और वह 38 साल से इस पेशे में काम कर रहे हैं। वे बेंगलुरु में चल रही इस नीलामी में अचानक गिर पड़े और उत्सुकता का माहौल एकदम गंभीर हो गया है। फिलहाल सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वे ठीक हों।
Recommended Video

नीलामी से पहले ह्यूग एडमीड्स ने कहा कि एक नीलामीकर्ता के रूप में अपने चार दशक के करियर के दौरान, उन्होंने दो दिन की कई नीलामी आयोजित की हैं, लेकिन ऐसी कोई नीलामी नहीं की है जो 12 घंटे तक चल सके। एडमीट्स को लगता है उनको लंबे समय तक अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। एक दिन में लगभग 6 घंटे तक। उन्होंने कहा कि वे सेशन को बांट कर थोड़ा विराम लेंगे। लेकिन अब यह अप्रत्याशित घटना हो गई है।
2022 आईपीएल मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में हो रही है और आईपीएल नीलामीकर्ता, ह्यूग एडमीड्स ने एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। उनका मानना है कि इस बार 20 करोड़ रुपए का बैरियर टूट जाएगा।
अच्छी खबर यह है कि नई अपडेट के मुताबिक नीलामीकर्ता ठीक हैं। उनको कोई अंदरुनी समस्या नहीं हुई है।
अब तक हुई नीलामी में मार्की प्लेयर्स पर बोली लग चुकी है। श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए में सबसे महंगे खिलाड़ी अभी तक साबित हुए हैं जबकि हर्षल पटेल की बोली भी 10 करोड़ से ऊपर की लगी। अभी तक केवल ये दो खिलाड़ी ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाए।
दूसरी और सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और शाकिब अल हसन जैसे बड़े खिलाड़ियों पर पहले राउंड में कोई बोली नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications