Vaibhav Suryavanshi की सबसे बड़ी कमजोरी का हो गया खुलासा? सामने आया OUT करने का सीक्रेट प्लान!

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बल्ले से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वैभव को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेंदबाज इयान बिशप ने बड़ी चेतावनी जारी की है। बिशप ने उनके बैटिंग स्टाइल को बेसबॉल स्विंग करार देते हुए बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंदों को उनकी कमजोरी बताया है। 9 मैचों में 400 रन कूटने वाले वैभव लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं।

क्या है वैभव की कमजोरी? (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दुनिया के नंबर-1 गेंदबाजों की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव को लेकर इयान बिशप ने एक बड़ा दावा किया है। बिशप ने वैभव की बल्लेबाजी के उस कमजोर लिंक की पहचान की है, जहां गेंदबाज उन्हें जाल में फंसा सकते हैं। दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग पारंपरिक क्रिकेट से थोड़ा हटकर है।

IPL 2026 1

जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्यवंशी

बिशप ने गौर किया कि वैभव का बल्ला चलाने का तरीका काफी हद तक बेसबॉल स्विंग से मिलता-जुलता है। उन्होंने गेंदबाजों को सलाह दी है कि वैभव के खिलाफ बैक-ऑफ-ए-लेंथ (गुड लेंथ से थोड़ी छोटी) गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो सकती है। हालांकि, बिशप ने यह भी स्वीकार किया कि जिस फॉर्म में वैभव हैं, उनके खिलाफ कोई एक सटीक रणनीति बनाना फिलहाल नामुमकिन सा है।

ऑरेंज कैप की रेस में काफी आगे

वैभव की निडरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस सीजन में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस का स्वागत पहली ही गेंद पर बाउंड्री के बाहर छक्का मारकर किया है। इसी आक्रामक रवैये के कारण वह विराट कोहली और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वैभव की अविश्वसनीय हिटिंग पावर को देखकर फैंस और कुछ विशेषज्ञों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया कि शायद उनके बल्ले में कोई AI चिप लगी है। जब वैभव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सादगी से हंसते हुए जवाब दिया कि मेरे बल्ले में कोई चिप नहीं है, यह ताकत और हुनर भगवान का दिया हुआ एक खास तोहफा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+