Virat Kohli की RCB की अब अनुष्का शर्मा बनेंगी मालकिन? 400 करोड़ में होगी डील! फैंस के बीच मची खलबली
IPL 2026 Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदने के लिए कई दिग्गजों के बीच जंग चल रही है। टीम की ओनरशिप में बॉलीवुड से भी कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पहले रणबीर कपूर को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि वह टीम के कुछ शेयर खरीद सकते हैं। अब विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।
आरसीबी की हिस्सेदारी खरीदेंगी अनुष्का शर्मा? (IPL 2026 Virat Kohli)
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज है कि अनुष्का शर्मा आरसीबी में लगभग 3 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने जा रही हैं। जिसकी कीमत 400 करोड़ बताई जा रही है। इस खबर के वायरल होने की बड़ी वजह विराट कोहली के साथ उनका जुड़ाव और 2025 में आरसीबी की पहली खिताबी जीत है। खिताब जीतने के बाद आरसीबी की ब्रांड वैल्यू में भारी उछाल आया है।

अनुष्का शर्मा की ओर से नहीं हुई है पुष्टि
हालांकि, इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इन खबरों को लेकर फिलहाल किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। 400 करोड़ के मूल्यांकन और 3% हिस्सेदारी की बात किसी आधिकारिक सूत्र से पुष्ट नहीं हुई है। जब तक फ्रेंचाइजी या अनुष्का शर्मा की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आता, इसे केवल अटकलें ही माना जाना चाहिए।
आरसीबी को मिलेगा नया होम ग्राउंड
टीम के मालिकाना हक के साथ-साथ आरसीबी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर उनके होम ग्राउंड को लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 में आरसीबी अपने घरेलू मैच बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बजाय अन्य शहरों में खेल सकती है। इस संभावित बदलाव के पीछे जून 2025 में स्टेडियम के बाहर हुई एक दुखद भगदड़ की घटना है। इस हादसे के बाद से ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के उपायों पर सवाल उठ रहे हैं और जांच जारी है। ऐसे में आईपीएल 2026 के लिए इस वेन्यू की उपलब्धता संदिग्ध बनी हुई है।
नवी मुंबई और रायपुर बन सकते हैं नए ठिकाने
खबरों के मुताबिक आरसीबी ने अपने घरेलू मैचों के लिए दो वैकल्पिक मैदानों को शॉर्टलिस्ट किया है। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं। ये दोनों ही मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी का 'गढ़' रहा है, जहां उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलता है। ऐसे में मैदान बदलना टीम के लिए एक बड़ा रणनीतिक बदलाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications