KL Rahul ने IPL को लेकर बताया ऐसा सच जो कोई नहीं बताता, क्यों आईपीएल में बढ़ जाती है टेंशन? खोला राज
IPL 2026, KL Rahul: भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। केएल राहुल ने आईपीएल में खेलने के अनुभव और खासकर कप्तानी के दबाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। राहुल ने कहा कि आईपीएल का एक सीजन खत्म होने पर वह साल भर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मुकाबले मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं।
केएल राहुल ने खोला बड़ा राज (IPL 2026, KL Rahul)
'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के लिए जतिन सप्रू को दिए गए एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि आईपीएल में कप्तानों पर अविश्वसनीय दबाव होता है। क्योंकि उन्हें 'गैर-खेल पृष्ठभूमि' से आने वाले फ्रेंचाइजी मालिकों के प्रति भी जवाबदेह होना पड़ता है। राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल में कप्तानों से उनके फैसलों पर लगातार सवाल किए जाते हैं। ऐसा राहुल के साथ उनके पिछली फ्रेंचाइजी लखनऊ में देखने को मिला था।

आईपीएल में कप्तानी क्यों है मुश्किल
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए केएल राहुल ने कहा कि आईपीएल में कप्तान के रूप में जो चीज मुझे कठिन लगी। वह थी मीटिंग्स और रिव्यू की संख्या, जिन्हें आपको अपने स्तर पर समझाना पड़ता है। मुझे एहसास हुआ कि आईपीएल के अंत में मैं 10 महीने के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की तुलना में अधिक मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ होता हूं।
राहुल ने सवालों से जताया एतराज
राहुल ने समझाया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा नहीं होता। वहां कोच और चयनकर्ता खेल की बारीकियों को समझते हैं, क्योंकि वे खुद क्रिकेट खेल चुके होते हैं। लेकिन IPL में, गैर-खेल पृष्ठभूमि के लोगों को समझाना मुश्किल होता है। हमसे लगातार सवाल किए जाते हैं, आपने यह बदलाव क्यों किया? 'वह XI में क्यों खेला? 'विपक्षी टीम ने 200 कैसे बनाए और हम 120 भी नहीं बना पाए? ये ऐसे सवाल हैं जो हमसे साल भर के दौरान कभी नहीं पूछे जाते।
राहुल ने लखनऊ से तोड़ा था नाता
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ राहुल का कार्यकाल उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआती दो सीजन में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन IPL 2024 में टीम के सातवें स्थान पर रहने के बाद राहुल को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ मैदान पर गरमा-गरम बातचीत करते हुए भी देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications