IPL 2026 SRH VS LSG: हैदराबाद को मिली दूसरी हार, लखनऊ ने खोला जीत का खाता, ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक
IPL 2026 SRH VS LSG Highlights: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को उनके ही घर में मात दे दी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ऋषभ पंत का फैसला सही साबित हुआ। दमदार गेंजबाजी की बदौलत लखनऊ ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 157 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली।
116 रनों की हुई रिकॉर्ड साझेदारी (IPL 2026 SRH VS LSG Highlights)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के सामने टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। एक समय मुश्किल में फंसी हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

मोहम्मद शमी ने गेंद से मचाया गदर
क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाए, जबकि युवा नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रनों (3 चौके, 5 छक्के) की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों की बदौलत टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन तक पहुंच सकी। लखनऊ के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से हैदराबाद के बल्लेबाजों को बांधे रखा। मोहम्मद शमी ने शुरुआती झटके देकर मैच का रुख मोड़ा। शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले।
दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ ने भी एक-एक विकेट लेकर हैदराबाद की रन गति पर अंकुश लगाया। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने इस बार अपनी रणनीति में बदलाव किया। पिछले मैच में ओपनिंग करने वाले कप्तान ऋषभ पंत इस बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर नहीं उतरे। उनकी जगह एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि वे अपने अर्धशतक से चूक गए और 27 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 37 रनों की शुरुआती साझेदारी को तोड़कर मिचेल मार्श (14 रन) को आउट किया, लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। कप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications