IPL 2026: कप्तान ईशान किशन हुए OUT स्टैंड्स में छाई खामोशी! 'बिहारी बाबू' की गर्लफ्रेंड का टूटा दिल?
IPL 2026 SRH VS LSG: आईपीएल 2026 में अपने पहले घरेलू मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे हैदराबाद के फैंस को उस वक्त गहरा धक्का लगा, जब कप्तान ईशान किशन महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ इस अहम मुकाबले में ईशान न केवल बल्ले से नाकाम रहे, बल्कि उनके आउट होने के तरीके ने स्टैंड्स में बैठीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को भी मायूस कर दिया।
हैदराबाद की शुरुआत रही खराब (IPL 2026 SRH VS LSG)
मैच की शुरुआत से ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बैकफुट पर नजर आ रही थी। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने अभिषेक शर्मा को आउट कर सनसनी फैला दी थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ईशान किशन ने शुरुआत में काफी सावधानी बरती। लखनऊ के गेंदबाज पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा रहे थे, जिससे ईशान खुलकर नहीं खेल पा रहे थे।

ईशान किशन हुए आउट, मायूस हुई अदिति
दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव लखनऊ के लिए पारी के चौथे ओवर में एक ऐसी इन-स्विंगर डाली, जिसका ईशान के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद तेजी से अंदर आई, ईशान पूरी तरह बीट हुए और गिल्लियां बिखर गईं। जैसे ही ईशान किशन बोल्ड होकर पवेलियन की ओर मुड़े, ब्रॉडकास्ट कैमरों का रुख स्टैंड्स की तरफ हो गया, जहां अदिति हुंडिया मौजूद थीं।
बल्लेबाजी देख हैदराबाद के फैंस मायूस
अपने पार्टनर को इस तरह सस्ते में आउट होते देख अदिति बेहद निराश दिखीं। उन्होंने कैमरे के सामने ही निराशा में अपना सिर हिलाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि हैदराबाद में आज 'लेडी लक' भी ईशान का साथ नहीं दे पाया। कप्तान के तौर पर पहले घरेलू मैच में ऐसी विफलता टीम के मनोबल के लिए बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications