Mohammed Shami की धार के सामने अभिषेक-हेड लाचार! काव्या मारन की SRH पर भारी पड़ी ये गलती?

IPL 2026, Mohammed Shami: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। लखनऊ के शानदार शुरुआत मोहम्मद शमी ने दिया। मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ गेंद से ऐसी आग उगली कि काव्या मारन के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।

शमी को छोड़ना हैदराबाद को पड़ा भारी (IPL 2026, Mohammed Shami)

नीलामी के दौरान मोहम्मद शमी को रिलीज करने का फैसला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। लखनऊ की जर्सी में मैदान पर उतरे शमी ने पहले ही ओवर से अपना क्लास दिखाया। इन-फॉर्म बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शमी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। सटीक लाइन और लेंथ के आगे अभिषेक बेबस नजर आए। आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने शमी को लखनऊ में ट्रेड कर दिया था।

IPL 2026 1

हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत

हैदराबाद की सबसे बड़ी उम्मीद ट्रेविस हेड को भी मोहम्मद शमी ने जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी। पावरप्ले के भीतर ही दो सबसे खतरनाक ओपनर्स को आउट कर शमी ने हैदराबाद की कमर तोड़ दी। हैदराबाद की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। शमी के बनाए दबाव का फायदा लखनऊ के अन्य गेंदबाजों ने उठाया। कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे ईशान किशन को युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने महज 1 रन पर बोल्ड कर दिया।

लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अनुभवी लियाम लिविंगस्टोन (14 रन) से उम्मीदें थीं कि वे पारी को संभालेंगे, लेकिन दिग्वेश राठी ने उन्हें आउट कर हैदराबाद को चौथा झटका दिया। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही हैदराबाद ने अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए। मैच की शुरुआत में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। एनरिक नॉर्त्जे की जगह एम सिद्धार्थ को मौका मिला। पंत ने ओपनिंग पर सस्पेंस बरकरार रखा है। हैदराबाद में हर्षल पटेल और लियाम लिविंगस्टोन की एंट्री हुई, लेकिन बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+