IPL 2026 में काव्या मारन की SRH हो जाएगी पहले से भी खतरनाक! इन 6 खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाएगी टीम?
IPL 2026 SRH Kavya Maran: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लिए आधिकारिक तौर पर अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस लगातार तीसरी बार फ्रैंचाइज़ी की कमान संभालेंगे। पैट कमिंस 2024 की IPL नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक थे। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद हैदराबाद ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था। अब वह लगातार तीसरी बार टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
हैदराबाद टीम की कप्तानी फिर करेंगे कमिंस (IPL 2026 SRH Kavya Maran)
हैदराबाद ने साल 2024 में इस पैट कमिंस को भारी-भरकम 20.50 करोड़ में खरीदकर उन्हें कप्तान बनाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम की जगह ली थी। कमिंस की कप्तानी में SRH 2024 आईपीएल प्लेऑफ़ तक पहुंची थी और उपविजेता रही थी। हालांकि, 2025 सीजन में टीम छठे स्थान पर रही, अब इस नए सीज़न में टीम पिछले सीजन की कमियों को सुधारकर एक बेहतरीन प्रदर्शन देने की ओर देख रही होगी।

हैदराबाद के पास बचा है इतना पैसा
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में एक बड़े प्लान के साथ उतरने वाली है। मोहम्मद शमी को ट्रेड करने और कई खिलाड़ियों को रिलीज़ करने के बाद टीम के पास 25.50 करोड़ का बड़ा पर्स बचा है। यह बड़ी धनराशि हैदराबाद को नीलामी में आक्रामक होकर अपनी टीम की कमियों को दूर करने की पूरी आजादी देगी। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हें हैदराबाद टारगेट कर सकती है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अपनी पावर-हिटिंग और सीम-बॉलिंग के कारण कैमरन ग्रीन हैदराबाद की नंबर 1 पसंद हो सकते हैं। वह ट्रैविस हेड के साथ मध्यक्रम में एक मजबूत ऑल-राउंडर स्तंभ बन सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी की कमी को पूरा करने के लिए एनरिक नॉर्खिया पर टीम दांव लगा सकती है। एनरिक नॉर्खिया तेज गति से गेंद फेंकने में माहिर हैं।
क्या आंद्रे रसेल पर टीम लगाएगी दांव
आंद्रे रसेल: फिनिशिंग पावर के लिए हैदराबाद की टीम आंद्रे रसेल पर विचार कर सकती है। वहीं एडम ज़म्पा और राहुल चाहर के रिलीज़ होने के बाद लेग-स्पिन के लिए SRH की नजर वानिंदु हसरंगा पर होगी, जो निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ SRH भारतीय मध्यक्रम को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
वेंकटेश अय्यर और महिपाल लोमरोर ये दोनों खिलाड़ी हैदराबाद के शीर्ष क्रम के बाद मध्यक्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। आर संजय यादव एक किफायती भारतीय ऑल-राउंडर के तौर पर वह मध्यक्रम में क्लीन हिटिंग और लेफ्ट-आर्म स्पिन दोनों की सुविधा देते हैं। एक अनुभवी और विश्वसनीय बैकअप ओपनर की तलाश में SRH मयंक अग्रवाल पर भी दांव लगा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications