चोरी-छिपे आखिर किसने बना लिया शिवम दुबे का वीडियो? सीक्रेट रिकॉर्डिंग देख खिलाड़ी ने कहा- डिलीट कर दे भाई

IPL 2026 Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित उनके घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुबे का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला। अक्सर लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर दुबे कैमरे के सामने काफी सहज और विनम्र नजर आए।

घर के बाहर पत्नी का इंतजार कर रहे थे दुबे (IPL 2026 Shivam Dube)

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवम दुबे अपने अपार्टमेंट के रिसेप्शन एरिया के पास खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। वह इस दौरान शायद अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे थे। मरून रंग के कुर्ते में सजे दुबे को जब अचानक एक पैपराजी ने कैमरे के साथ घेरा तो वे थोड़े हैरान रह गए। पैपराजी ने जब उनसे उनका हालचाल पूछा और कहा कि आपने देश का नाम रोशन कर दिया तो दुबे ने मुस्कुराते हुए अंगूठा दिखाकर उनका अभिवादन किया।

IPL 2026 1

किया वीडियो डिलीट करने का अनुरोध

हालांकि, इस अचानक हुई रिकॉर्डिंग से वे थोड़े असहज भी थे, इसलिए उन्होंने बेहद शालीनता के साथ पैपराजी से कहा कि भाई इसको अभी डिलीट कर दे। आमतौर पर सेलिब्रिटीज पैपराजी द्वारा पीछा किए जाने पर नाराज हो जाते हैं, लेकिन शिवम दुबे ने जिस शांति और मुस्कुराहट के साथ वीडियो डिलीट करने का अनुरोध किया, उसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया।

वर्ल्ड कप जीत दिलाने में दुबे की रही अहम भूमिका

सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें हंबल और मासूम बता रहे हैं। साल 2024 के ट्रॉफी जीतने के बाद साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने भारतीय टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 8 पारियों में 169 के शानदार स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। उनके छोटे लेकिन अहम कैमियो ने कई मौकों पर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, जिससे वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+