Vaibhav Suryavanshi के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा? क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में क्या एक नया अध्याय जुड़ने वाला है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से आग उगलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई (BCCI) के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज के मुरीद अब खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी हो गए हैं। धूमल ने स्पष्ट रूप से वकालत की है कि वैभव को भारत के लिए डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनाया जाना चाहिए।

खतरे में सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

अगर वैभव सूर्यवंशी को आगामी आयरलैंड सीरीज या साल के अंत में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है तो वे महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईसीसी नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। वैभव इसी साल 27 मार्च को 15 साल के हो चुके हैं, यानी वे अब तकनीकी रूप से नीली जर्सी पहनने के हकदार हैं।

Vaibhav Suryavanshi 1

अरुण धूमल ने की सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

अरुण धूमल ने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा कि वैभव ने इस सीजन में जो बल्लेबाजी दिखाई है, वह अद्भुत है। यह निश्चित रूप से टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है। ऐसा टैलेंट मिलना बहुत मुश्किल से मिलता है, उसका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज होना ही चाहिए। वैभव का चयन केवल उनकी उम्र की वजह से नहीं, बल्कि उनके प्रदर्शन के दम पर मांगा जा रहा है।

RCB के खिलाफ बल्ले से मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों में 78 रनों की पारी ने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आईपीएल से पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। बीसीसीआई आमतौर पर युवाओं को छोटे दौरों या एशियन गेम्स जैसे आयोजनों में आजमाता है। साल 2026 के व्यस्त टी20 कैलेंडर को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव को एक्सपोज़र देने का यह सबसे सही समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+