RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी रिलीज या रिटेन? सैमसन सहित 9 खिलाड़ियों को किया बाहर
RR IPL 2026 Retained Players List: आईपीएल रिटेंशन में संजू सैमसन के ऊपर सभी की नजरें रहीं और काफी दिनों से उनके ट्रेड को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, जिन पर आज विराम लग गया। रिटेंशन लिस्ट के अंतिम दिन संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड कर लिया।
सैमसन के बदले रवीन्द्र जडेजा और सैम करन को रॉयल्स ने शामिल कर लिया। रॉयल्स ने अपनी टीम में एक और खिलाड़ी को शामिल किया है। नितीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स में भेज दिया गया है और डोनोवन फेरेरा को वापस लाया गया है, वह पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं।

रॉयल्स में अपनी वापसी को लेकर फेरेरा ने कहा कि परिचित माहौल में लौटना बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी कुमार से अच्छी बातचीत हुई है और मैं रॉयल्स के लिए अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
राजस्थान रॉयल्स से कुछ अन्य प्लेयर्स को भी रिटेन किया जा सकता है, शाम तक पूरी स्थिति साफ़ हो जाएगी। टीम से रिलीज किये जाने वाले संभावित नामों के बारे में यहां जानकारी दी गई है। वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल आदि को रिटेन करना तय है।
राजस्थान रॉयल्स की रिलीज लिस्ट (Rajasthan Royals Release List)
- कुनाल सिंह राठौड़
- नितीश राणा राणा (ट्रेड)
- संजू सैमसन (ट्रेड)
- वनिंदु हसारंगा
- माहीश तीक्ष्णा
- फजलहक फारुकी
- आकाश मधवाल
- अशोक शर्मा
- कुमार कार्तिकेय












Click it and Unblock the Notifications