IPL 2026 से पहले राहुल द्रविड़ का दीवार जैसा धैर्य टूटा, राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता होगा खत्म!
IPL 2026 Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने वाले राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपना हेड कोच बनाया था। सभी को उम्मीद थी कि जैसे उन्होंने टीम इंडिया को सफलता दिलाई, वैसे ही वो आईपीएल में भी राजस्थान की किस्मत बदलेंगे। लेकिन आईपीएल 2025 में ऐसा कुछ नहीं हुआ। राजस्थान का प्रदर्शन आईपीएल के 18वें सीजन में उम्मीद के विपरीत रहा।
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक (IPL 2026 Rahul Dravid)
दरअसल, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी और सीज़न का अंत सिर्फ 4 जीत और 10 हार के साथ नौवें स्थान पर हुआ। कई आसान मुकाबले टीम ने आखिरी पलों में गंवा दिए, जिससे कोचिंग पर सवाल उठने लगे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि राहुल द्रविड़ और राजस्थान का रिश्ता टूट सकता है।

कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव
सूत्रों के अनुसार अब राजस्थान रॉयल्स अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करने जा रही है और राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अलावा अन्य कोचों की भूमिका पर भी संशय बना हुआ है। टीम के मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में विक्रम राठौर (बैटिंग कोच), शेन बॉन्ड (बॉलिंग कोच), दिशांत याग्निक (फील्डिंग कोच) और सैराज बहुतुले (स्पिन कोच) शामिल हैं।
साल 2008 में जीती थी ट्रॉफी
राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन यानी आईपीएल 2008 में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। 2022 में टीम फाइनल तक जरूर पहुंची थी, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आईपीएल 2025 में नाकाम रहने के बाद राजस्थान फ्रेंचाइज़ी अब नए सिरे से रणनीति बना रही है।
आईपीएल 2025 से पहले राहुल द्रविड़ को कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी रणनीति असरदार नहीं रही। टीम ने शुरुआती कुछ मुकाबलों में थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन सीजन के अंत तक लगातार हारों का सामना किया। बल्लेबाज़ों की अनफॉर्म और बॉलिंग यूनिट की विफलता, दोनों टीम की हार की मुख्य वजह बनीं।












Click it and Unblock the Notifications