IPL 2026 में Preity Zinta की पंजाब किंग्स का दबदबा, एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा
IPL 2026 Punjab Kings: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। इस सीजन दूसरी टीमों के लिए पंजाब का रास्ता रोकना फिलहाल नामुमकिन नजर आ रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सोमवार को मुल्लानपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। लीग के 19 सालों के इतिहास में पंजाब पहली ऐसी टीम बन गई है, जो सीजन के अपने शुरुआती 6 मैचों में एक बार भी नहीं हारी है।
पंजाब किंग्स ने बनाया गजब का रिकॉर्ड (IPL 2026 Punjab Kings)
इससे पहले आईपीएल में सबसे बेहतरीन शुरुआत का रिकॉर्ड 2014 की किंग्स XI पंजाब और 2015 की राजस्थान रॉयल्स के नाम था। इन दोनों टीमों ने अपने पहले 5-5 मैच जीते थे, लेकिन छठे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस की कप्तानी वाली इस टीम ने 6 मैचों तक अजेय रहकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पंजाब ने इस सीजन में अब तक 5 जीत दर्ज की हैं और कोलकाता के खिलाफ उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। अगर मौसम साफ होता तो पंजाब का रिकॉर्ड 6 में 6 जीत का भी हो सकता था।

आईपीएल 2026 में पहली बार हुआ ऐसा
पंजाब किंग्स सिर्फ मैच ही नहीं जीत रही, बल्कि रिकॉर्ड्स की धज्जियां भी उड़ा रही है। लखनऊ के खिलाफ इसी मैच में पंजाब ने 254/7 का स्कोर खड़ा किया, जो आईपीएल 2026 का अब तक का हाईएस्ट स्कोर है। टीम की बल्लेबाजी इस समय ऐसी फॉर्म में है कि विरोधी गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं है। साल 2014 के यूएई लेग में जॉर्ज बेली की कप्तानी में पंजाब ने लगातार 5 मैच जीते थे, जिसे फ्रेंचाइजी का गोल्डन एरा माना जाता था।
पंजाब के लिए कमाल का रहा है यह सीजन
लेकिन टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के लिए साल 2026 का यह साल उससे भी बड़ा साबित हो रहा है। श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में टीम ने रनों के चेज के साथ-साथ बड़े स्कोर डिफेंड करने की काबिलियत भी दिखाई है। बता दें कि लखनऊ के खिलाफ प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। प्रियांश 37 गेंद में 93 और कोनोली ने 46 गेंद में 87 रन की आतिशी पारियां खेली। मैच के दौरान प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की 182 रन की साझेदारी पंजाब के लिए आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।












Click it and Unblock the Notifications