IPL 2026: वैभव के बाद अभिषेक शर्मा ने भी मचाया गदर, 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पंजाब का बुरा हाल!

IPL 2026 PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में युवा भारतीय बल्लेबाजों का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार शाम को अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम किया था। अब शनिवार को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रनों की ऐसी आग उगली कि सब देखते रह गए।

पावरप्ले में ही 100 के पार पहुंची टीम (IPL 2026 PBKS vs SRH)

मुल्लांपुर के मैदान पर अभिषेक और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले का ऐसा इस्तेमाल किया कि पंजाब के गेंदबाज असहाय नजर आए। टी-20 क्रिकेट अब बदल चुका है और सनराइजर्स हैदराबाद इसे हर मैच में साबित कर रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। अभिषेक और हेड की जोड़ी ने मैदान के हर कोने में बाउंड्री की झड़ी लगा दी।

PBKS vs SRH 1

अभिषेक शर्मा ने जड़ा 18 गेंदों में अर्धशतक

अभिषेक शर्मा आज अलग ही मूड में नजर आए। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 74 रनों की विध्वंसक पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी के बाद अभिषेक दूसरे ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने इस सीजन में अपनी स्ट्राइक रेट और निडरता से विपक्षी कप्तानों की रातों की नींद उड़ा दी है।

हेड-अभिषेक की 120 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी हुई। हेड ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए (5 चौके, 1 छक्का)। हालांकि वे अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, लेकिन उन्होंने अभिषेक को वह मंच दिया जहाँ से पंजाब की टीम मैच में पीछे छूट गई। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजकर इस खतरनाक जोड़ी को तोड़ा।

अभिषेक और हेड के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स ने मैच में वापसी की कोशिश की है। शशांक सिंह ने अभिषेक और हेड दोनों का विकेट लिया। इसके साथ ही रनों की गति पर थोड़ा अंकुश भी लगाया। हालांकि, हैदराबाद ने जो नींव रख दी है, वहां से एक विशाल स्कोर तय नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+