शर्मनाक हार के बाद आपस में भिड़े मुंबई इंडियंस के दिग्गज? हार्दिक का फूटा गुस्सा, सन्न रह गए रोहित शर्मा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सफर किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम की दरारें अब मैदान पर भी साफ दिखने लगी हैं। पांच बार की चैंपियन टीम अब अंक तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है, लेकिन हार से ज्यादा चर्चा टीम के प्रमुख सितारों के बीच बढ़ते मतभेदों की हो रही है।

मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या का व्यवहार उनकी बढ़ती हताशा को साफ बयां कर रहा है। पंजाब के खिलाफ रणनीतियों के विफल होने और गेंदबाजों द्वारा अतिरिक्त रन लुटाने पर हार्दिक अपना आपा खोते नजर आए। कप्तानी के दबाव और प्रशंसकों की हूटिंग के बीच हार्दिक का गुस्सा अब खिलाड़ियों पर भी फूटने लगा है। मैदान पर खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते समय उनके चेहरे पर छाई चिड़चिड़ाहट यह बताने के लिए काफी है कि वे नेतृत्व के मोर्चे पर पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके हैं।

ipl 2026

बुमराह को कुछ कहते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है, इसमें बुमराह खुद नाराज नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा को भी निराशा देखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या का चेहरा देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह गुस्से में हैं। कयास लगने लगे हैं कि क्या मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक चल रहा है?

ख़ामोशी से देख रहे थे रोहित शर्मा

टीम की इस दुर्दशा के बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की खामोशी सबसे ज्यादा शोर मचा रही है। रोहित चोट के कारण मैदान से बाहर थे, बाउंड्री के पास अपनी आंखों के सामने टीम को बिखरते हुए देख रहे थे। उनकी आंखों में छाई निराशा और हैरानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रोहित को अपनी उस टीम की ऐसी हालत पर यकीन नहीं हो रहा है जिसे उन्होंने फर्श से अर्श तक पहुंचाया था। वे अब केवल एक मूकदर्शक बनकर टीम का पतन देखने को मजबूर हैं।

मुंबई इंडियंस पहले दौर में बाहर होने की तरफ

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस हर दिन खराब खेल का प्रदर्शन कर रही हैं, इस सीजन मुंबई को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पांच बार की चैम्पियन टीम तीसरी बार पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरी है और यह टीम पहले ही दौर में बाहर होने की तरफ बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+