ना फिल्में ना एड फिर भी करोड़ों की कमाई करती है ये हसीना, अरबपतिमैन से हुआ 'लवेरिया', KKR से है खास रिश्ता
Juhi Chawla Net Worth: मंगलवार को अबू धाबी में आईपीएल 2026 (IPL 2026)के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है, खिलाड़ियों की इस मंडी में प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रही है। अभी तक की नीलामी में कैमरून ग्रीम पर जमकर पैसा बरसा है उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख में खरीदा है, जिसके बाद केकेआर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स यानी कि KKR के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता हैं, जो रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के ज़रिए टीम के सह-मालिक हैं।

किंग खान की टीम 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीत चुकी है। आपको बता दें कि अरबपति बिजनेसमैन जय मेहता, अभिनेत्री जूही चावला के पति हैं। फिल्म 'सल्तनत'से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली जूही ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था लेकिन साल 1995 में उन्होंने करियर के पीक पर अचानक से जय मेहता से शादी करके सबको चौंका दिया था।
कारोबारी जय मेहता की दूसरी पत्नी हैं Juhi Chawla
साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली जूही चावला ,कारोबारी जय की दूसकी पत्नी हैं। दोनों की मुलाकात राकेश रोशन ने एक इवेंट में करवाई थी, जिसके बाद दोनों को लवेरिया हुआ और फिर दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। जूही ने अपनी शादी की खबर को तब काफी छिपाकर रखा था जिससे उनकी फिल्मों पर असर ना पड़े।

जय मेहता की शादी 1984 में सुजाता बिड़ला से हुई थी
मालूम हो कि जूही से पहले जय मेहता की शादी 1984 में सुजाता बिड़ला से हुई थी, जो बिड़ला ग्रुप के यश बिड़ला की बहन थीं लेकिन 1990 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 के दर्दनाक क्रैश में उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद जय मेहता लाइफ में काफी मायूस हो गए थे लेकिन इसके कुछ वक्त बाद जूही उनकी लाइफ में उम्मीद बनकर आईं।
4171 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं जय मेहता
जय मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट से MBA किया है, वो मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं, जिसकी नेटवर्थ 4171 करोड़ रुपये (500 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है। आपको बता दें कि जय की कंपनी सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल जैसे प्रोडक्ट पर काम करती है। ये देश के धनी कारोबारियों में से एक हैं। इस कपल को शादी से दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन है।

भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं Juhi Chawla
शादी के बाद भी जूही ने फिल्में नहीं छोड़ी, हां उन्होंने काम थोड़ा कम कर दिया लेकिन वो आज भी शो बिज का हिस्सा है। भले ही आज उन्होंने 13 साल से कोई बड़ी फिल्म नहीं की है लेकिन फिर भी वो धांसू कमाई कर रही हैं हुरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, जूही चावला अब भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं, जिनकी नेट वर्थ 7,790 करोड़ रुपये है।
बिजनेस पार्टनर शाहरुख खान से पीछे हैं Juhi Chawla
सिर्फ़ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि वह अक्षय कुमार (2,500 करोड़ रुपये), ऋतिक रोशन (2,160 करोड़ रुपये) और अमिताभ बच्चन (1,630 करोड़ रुपये) जैसे मेल एक्टर्स से भी बहुत आगे हैं। वह सिर्फ़ अपने लंबे समय के को-स्टार और बिज़नेस पार्टनर शाहरुख खान से पीछे हैं, जो 12,490 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं।
KKR की सह-मालिक हैं Juhi Chawla
वह शाहरुख खान और जय मेहता के साथ KKR की सह-मालिक हैं, जो उनकी आय का एक बड़ा स्रोत है, वह रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की सह-संस्थापक हैं और उनके रियल एस्टेट और अन्य निवेश भी हैं, जिससे उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications