IPL 2026 के बीच RCB के खिलाड़ी की हो जाएगी CSK में एंट्री? एक पोस्ट के बाद टीमों के बीच मची उथल-पुथल!
IPL 2026 Loan News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बड़ी मुसीबत में फंस गई है। टीम के सामने अचानक आए इंजरी संकट ने मैनेजमेंट की नींद उड़ा दी है। स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होने के बाद भारत के दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने चेन्नई को एक चौंकाने वाला लेकिन दिलचस्प सजेशन दिया है। अश्विन का मानना है कि चेन्नई को अपने विरोधी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उनके अंडर-19 स्टार विहान मल्होत्रा को लोन पर मांग लेना चाहिए।
चेन्नई को अश्विन का बेहतरीन सुझाव (IPL 2026 Loan News)
अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आईपीएल में सातवें मैच के बाद लोन विंडो बंद हो जाती है। ऐसे में चेन्नई के पास विहान मल्होत्रा या अभिज्ञान कुंडू जैसे युवा टैलेंट को अपनी टीम में जोड़ने का यह सही मौका है। आरसीबी ने इन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खिलाया है। विहान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 240 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए थे।

आखिर चेन्नई को अपना खिलाड़ी क्यों देगी आरसीबी?
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को भविष्य की टीम तैयार करने के लिहाज से तैयार किया जा सकता है। जब एक फैन ने पूछा कि आरसीबी अपने खिलाड़ी को चेन्नई जैसी टीम को क्यों देगी? इस पर अश्विन ने जवाब देकर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरसीबी फिलहाल प्लेऑफ की रेस में काफी मजबूत स्थिति में है और चेन्नई उनके लिए सीधा खतरा नहीं है। ऐसे में आरसीबी पैसे कमा सकती है और खिलाड़ी को अनुभव मिलेगा, जो फ्रेंचाइजी के ही काम आएगा।
क्या है आईपीएल का लोन सिस्टम?
फुटबॉल की तर्ज पर आईपीएल में 2018 में लोन सिस्टम शुरू किया गया था, लेकिन अब तक किसी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है। केवल वे खिलाड़ी लोन पर जा सकते हैं जिन्होंने सीजन में 2 से ज्यादा मैच न खेले हों। लोन पर गया खिलाड़ी अपनी मूल टीम (जिसने उसे उधार दिया है) के खिलाफ मैच नहीं खेल सकता। खिलाड़ी कुछ मैचों के बाद या सीजन खत्म होने पर अपनी मूल टीम में वापस लौट आता है।












Click it and Unblock the Notifications