IPL 2026 से पहले शहनाई का शोर, कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा में कौन है ज्यादा रईस? किसकी कितनी है नेटवर्थ
IPL 2026 Kuldeep Yadav Net worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव आज यानी 14 मार्च, 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर वंशिका चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में होने वाली इस निजी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। जहां कुलदीप मैदान पर अपनी फिरकी से दुनिया को नचाते हैं, वहीं उनकी दुल्हनिया वंशिका कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बना रही हैं।
कुलदीप यादव के पास है कितना पैसा (IPL 2026 Kuldeep Yadav Net worth)
शादी के इस जश्न के बीच फैंस की दिलचस्पी दोनों की नेटवर्थ को लेकर भी बढ़ गई है। कुलदीप यादव आज भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जलवा बिखेरने को तैयार कुलदीप की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप यादव की कुल संपत्ति लगभग 34 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कहां से होती है कुलदीप यादव की कमाई
कुलदीप यादव की कमाई का मुख्य हिस्सा बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय अनुबंध घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की फीस और भारी-भरकम आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से आता है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। कुलदीप की दुल्हनिया, वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और एक बेहद शिक्षित महिला हैं। ऑस्ट्रेलिया से मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाली वंशिका फिलहाल भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं।
कितनी है वंशिका का नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली वंशिका की अनुमानित नेटवर्थ 40 से 50 लाख रुपये के बीच है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता योगेश भी एलआईसी में काम करते थे, और वंशिका ने भी उसी राह पर चलते हुए एक स्थिर और सफल करियर बनाया है। कुलदीप और वंशिका की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।
दोनों कानपुर में एक-दूसरे के पड़ोसी थे और बचपन के दोस्त हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 2025 में उन्होंने सगाई की घोषणा की थी। हालांकि शादी पहले 2025 में ही होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications