IPL Auction में जिन पर लुटाए करोड़ों क्या वो बचा पाएंगे KKR की लाज? चैंपियन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने!
IPL 2026 KKR Team News: आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में 64.30 करोड़ रुपये का सबसे भारी-भरकम पर्स लेकर उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम कई समस्याओं से गुजर रही है। ऑक्शन से पहले ऐसा माना जा रहा था कि केकेआर अपने पर्स की मदद से काफी खतरनाक टीम बना लेगी। ऑक्शन में केकेआर ने कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़) और मथीशा पथिराना (18 करोड़) जैसे बड़े नामों पर जमकर पैसा बहाया।
इरफान पठान ने बताई टीम की कमजोरी (IPL 2026 KKR Team News)
लेकिन क्या सिर्फ महंगे खिलाड़ी खरीदने से खिताब जीता जा सकता है? पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ऐसा नहीं मानते। इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की एक ऐसी तकनीकी कमजोरी का विश्लेषण किया है, जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम के लिए सिरदर्द बन सकती है। पठान के मुताबिक केकेआर ने ऑक्शन में अपनी असली समस्या यानी मिडिल ओवर्स में स्पिन खेलने की क्षमता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

स्पिन के खिलाफ कौन बनेगा ढाल?
इरफान पठान का तर्क है कि श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा जैसे बल्लेबाजों के टीम से जाने के बाद कोलकाता के पास मध्यक्रम में ऐसा कोई भरोसेमंद चेहरा नहीं बचा है, जो स्पिनर्स पर लगाम कस सके। उन्होंने कहा कि श्रेयस और नीतीश स्पिन को बखूबी खेलते थे। उनके जाने के बाद ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ी नहीं खरीदे गए जो मिडिल ओवर्स में स्पिन का मुकाबला कर सकें। पिछले साल के नतीजों (10वें स्थान पर रहना) के पीछे भी यही मुख्य कारण था।
रोवमैन पॉवेल और अजिंक्य रहाणे पर उठे सवाल
केकेआर ने वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन इरफान उनके चयन से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के लिए नंबर 4 पर उनके आंकड़े अच्छे हो सकते हैं, लेकिन आईपीएल में स्पिन की भूमिका अलग होती है। क्या वे यहां के क्वालिटी स्पिनर्स के सामने टिक पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है।
इतना ही नहीं पठान ने अजिंक्य रहाणे के स्ट्राइक रेट पर भी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि रहाणे टॉप ऑर्डर में तो शानदार हैं, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 100 के करीब आ जाता है, जो टी20 फॉर्मेट में टीम पर दबाव बनाता है।
इरफान ने टीम के फिनिशर्स रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह का भी कड़ा विश्लेषण किया। उनके मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन हिटिंग करते हैं, लेकिन स्पिन के सामने इनकी गति धीमी हो जाती है। पठान ने निष्कर्ष निकाला कि केकेआर ने ऑक्शन में महंगे विदेशी खिलाड़ी तो ले लिए, लेकिन स्पिन की समस्या का समाधान नहीं ढूंढा, जो इस साल भी उनकी सबसे बड़ी बाधा बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications