IPL 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास! KKR ने लुटाए थे करोड़ों? प्रीति जिंटा ने लगाया था दांव
IPL 2026 KC Cariappa Retirement: भारतीय क्रिकेट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) व पंजाब किंग्स जैसे बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके केसी करियप्पा (KC Cariappa) ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने महज 31 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि वह अभी भी क्रिकेट खेल रहे थे।
भावुक पोस्ट किया शेयर (IPL 2026 KC Cariappa Retirement)
करियप्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए लिखा कि गलियों से शुरू हुए सफर से लेकर स्टेडियम की लाइटों और गर्व के साथ जर्सी पहनने तक मैंने उस सपने को जीया जिसे मैंने कभी सिर्फ सोचा था। आज मैं केसी करियप्पा आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई (BCCI) क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे लिखा कि इस खेल ने उन्हें जीत की खुशी दी, तो हार के दर्द ने उन्हें अंदर से तोड़ भी दिया, लेकिन हर मोड़ ने उन्हें कुछ नया सिखाया। करियप्पा ने अपने करियर को संवारने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक ने उन्हें तब सहारा दिया और उन पर विश्वास किया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसके साथ ही, उन्होंने मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें अपने परिवार की तरह समझा और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहे।
आईपीएल में रहा है दबदबा
केसी करियप्पा साल 2015 में तब सुर्खियों में आए थे, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बिना किसी प्रथम श्रेणी अनुभव के 2.4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। उन्होंने केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनके नाम टी20 क्रिकेट में कुल 58 विकेट दर्ज हैं। उनकी गेंदों को समझना बल्लेबाजों के लिए हमेशा से एक चुनौती रहा है।












Click it and Unblock the Notifications