विराट कोहली मैदान पर खो बैठे आपा, अंपायर के फैसले पर जमकर निकाली भड़ास, वीडियो तेजी से वायरल
Virat Kohli: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। यह पूरा विवाद रजत पाटीदार के विकेट और जेसन होल्डर द्वारा पकड़े गए उनके कैच को लेकर शुरू हुआ।
जब आरसीबी की पारी का आठवां ओवर चल रहा था तब अरशद खान की एक शॉर्ट गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर डीप मिड-विकेट की तरफ हवा में गई। वहां तैनात जेसन होल्डर ने दौड़ लगाते हुए नीचे की ओर झुककर कैच लपका। मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा।

टीवी रिप्ले में यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि क्या गेंद होल्डर की उंगलियों के नीचे जमीन को छू गई थी या नहीं। अलग-अलग कैमरा एंगल से देखने पर फुटेज काफी भ्रमित करने वाली लग रही थी। बावजूद इसके तीसरे अंपायर ने पाटीदार को आउट घोषित कर दिया। कोहली भी बाउंड्री लाइन पर खड़े थे और उन्होंने भी नाराजगी जताई।
विराट कोहली ने जताई नाराजगी
इस फैसले के आते ही डगआउट में बैठे विराट कोहली का गुस्सा फूट पड़ा। कोहली कैमरे पर बेहद नाराज दिखाई दिए और उन्होंने अपनी जगह से खड़े होकर काफी आक्रामक अंदाज में अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए अपना विरोध जताया। वह अंपायरिंग के इस स्तर और निरंतरता पर सवाल उठाते नजर आए। पाटीदार का 19 रन पर आउट होना आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ क्योंकि उस समय टीम एक मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रही थी।
A CONTROVERSIAL CALL IN THE IPL. pic.twitter.com/FasUPrvqub
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2026
तकनीक पर उठा सवाल
आरसीबी की पारी अंततः 155 रनों पर सिमट गई जिसमें कोहली ने भी 28 रनों का योगदान दिया था। मैच के दौरान कोहली का यह आक्रामक रूप काफी समय तक चर्चा में रहा। हालांकि बाद में कोहली को गुजरात के खिलाड़ियों के साथ मजाक करते हुए भी देखा गया लेकिन इस विवादास्पद कैच ने तकनीक के इस्तेमाल पर एक नई बहस को जन्म दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications