IPL 2026 GT vs MI: अहमदाबाद में आज मौसम बनेगा विलेन? मुंबई-गुजरात मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2026 GT vs MI Weather: लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस का सामना आज गुजरात टाइटंस से है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। मुंबई के ऊपर पूरी तरह से दबाव है। उधर गुजरात ने अपनी सरजमीं पर पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

हालांकि मुंबई इंडियंस कोई हल्की टीम नहीं है लेकिन इस सीजन उनका गेम उस लेवल का नहीं रहा है। प्रशंसकों की नजर इस मुकाबले की पिच और वेदर के ऊपर भी टिकी हुई है। आपको भी मौसम का अपडेट जरूर जानना चाहिए।

GT vs MI Weather

GT vs MI Weather: मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो अहमदाबाद में गर्मी अपने चरम पर है। दिन भर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जो शाम तक गिरकर लगभग 32 से 34 डिग्री के बीच स्थिर हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती उमस और गर्मी से तालमेल बिठाने की होगी। राहत की बात यह है कि आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है, जिससे प्रशंसकों को बिना किसी बाधा के पूरा मैच देखने को मिलेगा।

GT vs MI Pitch: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच को पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है और इस सीजन में भी यहां की सतह कुछ अलग व्यवहार नहीं कर रही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच अपनी शानदार उछाल और गति के लिए जानी जाती है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में काफी आसानी होती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर बखूबी आएगी। 200 रनों का स्कोर भी यहां सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए अहम मुकाबला

मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला काफी ज्यादा अहम है क्योंकि इस सीजन अब तक खेले गए 5 मैचों में 1 बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 ही अंक मिले हैं और तालिका में दसवां स्थान है। पांच बार की चैम्पियन टीम से इस तरह के खेल की उम्मीद नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+