IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में साउथ अफ्रीका का खूंखार ऑल राउंडर शामिल, दिग्गज को किया रिप्लेस
IPL 2026 LSG: आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के प्रमुख ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) अब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हसरंगा अपनी घातक लेग स्पिन और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के संतुलन पर सीधा असर डाल सकता है। खासकर मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम थी। हालांकि वह इस सीजन में अब तक शामिल भी नहीं हुए थे।
हसरंगा की जगह अब जॉर्ज लिंडे (George Linde) को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक संतुलित विकल्प के तौर पर चुना है, ताकि स्पिन विभाग में ज्यादा कमी महसूस न हो।

हालांकि, हसरंगा जैसी विकेट लेने की क्षमता और मैच पर असर डालने वाला प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के लिए तुरंत दोहराना आसान नहीं होता। ऐसे में लिंडे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है कि वह इस मौके को भुनाएं और टीम की उम्मीदों पर खरे उतरें।
IPL 2026: लिंडे के पास काफी अनुभव
उनको 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर स्क्वाड में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के इस स्पिनर के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों फॉर्मेट खेलने का अनुभव तो है ही, साथ ही वे पिछले एक साल से दुनिया भर की बड़ी लीग्स जैसे SA20, PSL और द हंड्रेड में भी लगातार सक्रिय रहे हैं।
लिंडे का टी20 रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है, जहां उन्होंने 250 मैचों में 200 से अधिक विकेट लेने के साथ-साथ 136 से ज्यादा की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 2700 से अधिक रन भी बनाए हैं। वह पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
IPL 2026: लखनऊ ने जीते हैं दो मैच
कुल मिलाकर वानिंदु हसरंगा का बाहर होना लखनऊ के लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन जॉर्ज लिंडे के रूप में टीम को एक नया विकल्प जरूर मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लिंडे मैदान पर कितना असर छोड़ पाते हैं और क्या वह टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा पाते हैं। लखनऊ ने इस सीजन लगातार दो मैचों में चेज करते हुए जीत हासिल की है, देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट लिंडे को कहां फिट करता है।












Click it and Unblock the Notifications