CSK vs DC: आज धोनी के धुरंधरों से भिड़ेंगे दिल्ली के जांबाज, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? पढ़ें पिच-वेदर रिपोर्ट

IPL 2026 CSK vs DC Weather: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मैदान पर एक बड़ी जंग देखने को मिलने वाली है। लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे खिसकी चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। एक तरफ फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी और लुंगी एनगिडी की चुनौती है तो दूसरी तरफ चेन्नई के लिए अपनी साख बचाने का आखिरी मौका है।

चेन्नई के लिए मैच जीतना जरूरी (IPL 2026 CSK vs DC Weather)

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू मैदान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करेगी। चेन्नई के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि टीम अब तक इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में है। सीएसके के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। तीन मैचों में तीन हार के साथ टीम -2.517 के नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले (10वें) पायदान पर है।

CSK vs DC 1

फॉर्म में नहीं चेन्नई के खिलाड़ी

सरफराज खान (99 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिख रहा है। गेंदबाजी में केवल अंशुल कंबोज (5 विकेट) ही प्रभाव छोड़ पाए हैं। बाकी गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। युवा समीर रिजवी 160 रनों के साथ टीम की रीढ़ बने हुए हैं। उनका औसत 80 और स्ट्राइक रेट 161.61 का है। लुंगी एनगिडी (5 विकेट) शानदार फॉर्म में हैं और 7.28 की इकोनॉमी से रन दे रहे हैं।

मौसम और पिच का कैसा रहेगा मिजाज

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर अब तक 92 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें से 51 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने भी 41 मैच जीतकर कड़ी टक्कर दी है। संतुलित पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन रहता है, जहां टॉस से ज्यादा खिलाड़ियों का कौशल मायने रखता है।

किसका पलड़ा रहा है भारी

आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में से 19 चेन्नई ने और 12 दिल्ली ने जीते हैं। चेपॉक में पिछले 8 मैचों में दिल्ली सिर्फ एक बार (पिछले सीजन) जीत पाई है। हालांकि चेपॉक को स्पिनर्स का मददगार माना जाता है, लेकिन हाल के आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। यहां पिछली 10 पारियों का औसत स्कोर 189 रन रहा है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है। टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+