BCCI की लॉटरी! IPL 2026 के लिए मिला 270 करोड़ का नया पार्टनर, गूगल का Gemini AI मैदान पर मचाएगा धमाल
Gemini in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के शुरू होने से पहले ही BCCI ने एक बड़ा 'छक्का' जड़ दिया है। बीसीसीआई ने गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म Gemini के साथ 270 करोड़ की एक बड़ी स्पॉन्सरशिप डील साइन की है। यह डील अगले तीन सालों के लिए की गई है, जो आईपीएल की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
रोचक बात यह है कि जहाँ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को ChatGPT स्पॉन्सर कर रहा है, वहीं आईपीएल ने गूगल के Gemini को अपना पार्टनर बनाया है। यानी अब क्रिकेट के मैदान पर दुनिया के दो सबसे बड़े AI प्लेटफॉर्म्स के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, यह साझेदारी न केवल पैसों के लिहाज से बड़ी है, बल्कि यह फैंस के अनुभव को भी पूरी तरह बदल देगी।

आईपीएल में दिखेगा Gemini का तड़का
बता दें कि आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। टाटा ग्रुप पहले ही टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर जुड़ा हुआ है, और अब जेमिनी के आने से टूर्नामेंट में तकनीक का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।
आईपीएल में टाटा ग्रुप बतौर टाइटल स्पॉन्सर काम काम कर रहा है। सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल लाने के बाद ड्रीम इलेवन का काम प्रभावित हुआ था। इसके बाद ड्रीम इलेवन से प्रयोजन चला गया था। फिर बोर्ड को टीम इंडिया के की जर्सी के लिए नया प्रायोजक खोजना पड़ा था। इसमें अपोलो टायर्स ने बाजी मारी थी।
WPL में पहले से चैटजीपीटी
नवंबर में जब WPL के साथ ChatGPT की साझेदारी का ऐलान किया गया था, तब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस करार के महत्व पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह साझेदारी लीग को तकनीक के ज़रिए नए आयाम देगी और फैंस को मैच से जुड़ने का बिल्कुल अलग अनुभव मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications