Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026: तेजस्वी सिंह कौन हैं? 23 साल के विकेटकीपर पर KKR ने लुटाया पैसा, एक झटके में 30 लाख को किया 3 करोड़

IPL 2026 Auction: आईपीएल ऑक्शन में KKR ने एक युवा भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला है। दिल्ली के 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ तेजस्वी सिंह दहिया को कोलकाता ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। खास बात यह रही कि तेजस्वी इस ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन एक झटके में उनकी कीमत दस गुना बढ़ गई।

तेजस्वी सिंह दहिया दिल्ली के उभरते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक सीमित टी20 मैच खेले हैं, लेकिन अपने अटैकिंग अंदाज से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। तेजस्वी ने 6 टी20 मुकाबलों में 113 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 168 से ज्यादा रहा है। उनका औसत भी 56.50 का है, जो बताता है कि वह मौके मिलने पर बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

Tejasvi Singh

IPL 2026 ऑक्शन में KKR की चौथी खरीद
तेजस्वी सिंह IPL 2026 ऑक्शन में KKR की चौथी बड़ी खरीद रहे। इससे पहले KKR ने ऑक्शन में विदेशी स्टार पर भी जमकर पैसा खर्च किया। टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, न्यूजीलैंड के फिन एलन और श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को अपने साथ जोड़ चुकी थी। ऐसे में तेजस्वी को खरीदकर KKR ने अपने भारतीय कोर को मजबूत करने का संकेत दिया।

IPL 2026 Auction: कैमरन ग्रीन पर सबसे बड़ा दांव
KKR ने इस ऑक्शन में सबसे बड़ी सुर्खियां तब बटोरीं, जब उसने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बोली के साथ ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उनके बाद टीम ने बैलेंस बनाए रखते हुए तेजस्वी जैसे युवा भारतीय खिलाड़ी पर भी भरोसा जताया।

IPL 2026 Auction: CSK और दिल्ली की बड़ी चालें
ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी इतिहास रचा। CSK ने उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। ये दोनों अब IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 Auction: बड़े नामों को लगा झटका
IPL 2026 ऑक्शन के पहले सेट में कुछ बड़े और चर्चित नामों को उम्मीद के मुताबिक खरीदार नहीं मिले। पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। वहीं, ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर रहे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+