2 करोड़ की बेस प्राइस वाला यह खिलाड़ी खेलेगा सिर्फ 4 मैच! IPL ऑक्शन से पहले आया हैरान करने वाला सच
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाने वाला है। लेकिन इससे पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने टीमों की रणनीति को प्रभावित कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित किया है कि वह IPL 2026 सीज़न के लिए केवल 25% समय के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।
सिर्फ 4 मैच ही खेल पाएंगे इंग्लिश (IPL 2026 Auction)
इसका मतलब है कि अगर कोई टीम उन्हें खरीदती है तो वह पूरे सीजन में केवल चार मैच ही खेल पाएंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिस ने अपनी इस आंशिक उपलब्धता का कारण बताया है कि IPL 2026 का समय उनकी शादी की योजनाओं के साथ मेल खा रहा है। पिछले सीज़न में इंग्लिस पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन रिटेंशन विंडो बंद होने से ठीक पहले उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया था।

पंजाब ने किया था रिलीज
रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंग्लिस के व्यक्तिगत कारणों को जानने के बाद अंतिम समय में उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था। जोश इंग्लिस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है जो कि सबसे अधिक आधार मूल्यों में से एक है। वह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी कई टीमें इस भूमिका के लिए खिलाड़ी की तलाश में होंगी।
ये खिलाड़ी भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन
हालांकि, उनकी सीमित उपलब्धता को देखते हुए टीमें उन्हें खरीदने से पहले कई बार विचार कर सकती हैं। किसी खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये देकर सिर्फ चार मैचों के लिए टीम में शामिल करना एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। जोश इंग्लिस के अलावा, क्रिकबज की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चार अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी IPL 2026 के लिए कम उपलब्धता की पुष्टि की है।
एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट का 65% हिस्सा उपलब्ध।
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट का 80% हिस्सा उपलब्ध।
एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड): टूर्नामेंट का 95% हिस्सा उपलब्ध।
राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका): टूर्नामेंट का केवल 20% हिस्सा उपलब्ध।












Click it and Unblock the Notifications