कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज
Arshdeep Singh Mystery Girlfriend: मैदान पर अपनी यॉर्कर से गिल्लियां बिखेरने वाले अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस बार खुद क्लीन बोल्ड हो गए हैं। अर्शदीप सिंह की एक स्नैपचैट स्टोरी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस स्टोरी में टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज एक अनजान लड़की का हाथ थामे दिख रहा है। चेहरे पर सस्पेंस और हाथों में हाथ इस एक तस्वीर ने अर्शदीप की लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
अर्शदीप के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? (Arshdeep Singh Mystery Girlfriend)
आखिर कौन है वो मिस्ट्री गर्ल जिसने पंजाब के इस गबरू जवान का दिल चुरा लिया है? वायरल फोटो के मुताबिक अर्शदीप सिंह पंजाब की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। लेकिन अर्शदीप सिंह को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।

फैंस ने ढूंढ़ा गर्लफ्रेंड का ठिकाना
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में अर्शदीप एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे। फोटो में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन फैंस ने तुरंत इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सोशल मीडिया के जासूसों ने लड़की के हाथ पर बने एक खास टैटू को नोटिस किया। फैंस का दावा है कि ठीक वैसा ही टैटू एक्ट्रेस समरीन कौर के हाथ पर भी है।
कौन हैं समरीन कौर?
कुछ यूजर्स ने समरीन कौर की वे तस्वीरें भी ढूंढ निकालीं, जिनमें वे न्यू पीसीए स्टेडियम (मुल्लनपुर) में पंजाब किंग्स का मैच देखते हुए नजर आ रही थीं। अर्शदीप के साथ नाम जुड़ने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि समरीन कौर कौन हैं। 26 वर्षीय समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और एक जानी-मानी मॉडल व एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई मशहूर हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख (4.4 Million) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
क्या वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ये कपल?
अर्शदीप और समरीन दोनों ने ही अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। न तो किसी ने इसे नकारा है और न ही स्वीकार किया है। फिलहाल यह पूरी खबर सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा जोड़े गए डॉट्स पर आधारित है। अर्शदीप अपनी निजी जिंदगी को काफी गुप्त रखते हैं, इसलिए इस फोटो ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। बता दें कि अर्शदीप सिंह इस वक्त अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं और पंजाब किंग्स के मुख्य गेंदबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications