Arun Balu Patil: ठाणे सहकारी बैंक पर महायुति का कब्जा, कौन हैं अरुण बालू जो बने अध्यक्ष?

Arun Balu Patil: ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बैंक की कमान अपने हाथ में ले ली। इस जीत को भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रणनीतिक राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। संचालक मंडल के चुनाव के बाद हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में महायुति ने स्पष्ट बहुमत के बल पर अपना उम्मीदवार निर्वाचित कराया।

बैंक की कार्यकारिणी के चुनाव में सहकार पैनल और परिवर्तन पैनल के बीच सीधा मुकाबला था। लंबे समय से बैंक पर प्रभाव बनाए हुए बहुजन विकास आघाड़ी को चुनौती देने के लिए भाजपा और शिवसेना ने दोनों पैनलों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Arun Balu Patil

चुनाव परिणाम में दोनों पैनलों को मिलाकर भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि बहुजन विकास आघाड़ी को सात सीटों पर सफलता मिली। इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी सरगर्मी रही। अध्यक्ष पद के चुनाव में महायुति के सभी 14 सदस्यों ने एकजुट होकर मतदान किया, जबकि बहुजन विकास आघाड़ी के सात सदस्यों ने अपने प्रत्याशी का समर्थन किया। चुनाव की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि कार्यकारिणी चुनाव में अलग-अलग पैनलों से मैदान में उतरे भाजपा नेता किसन कथोरे और कपिल पाटील अध्यक्ष पद के चुनाव में एक साथ महायुति के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रभावी समन्वय क्षमता और रणनीतिक नेतृत्व का परिणाम है।

महायुति अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा

हालांकि, चुनाव के दौरान शिवसेना के एक सदस्य के मतदान में विचलन की चर्चा भी रही, जिसे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए मामूली राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इसके बावजूद महायुति ने स्पष्ट बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा। चुनाव परिणाम के अनुसार अरुण बालू पाटील ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि भाग्यश्री निलेश भोईर उपाध्यक्ष चुनी गईं।

इस जीत के साथ ठाणे के सहकार क्षेत्र में भाजपा-शिवसेना महायुति की राजनीतिक पकड़ और मजबूत होने के संकेत मिले हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम आने वाले स्थानीय निकाय और सहकारी संस्थाओं के चुनावों में भी महायुति के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+