'मां, उन्हें छोड़ना मत', लव मैरिज के 120 दिन बाद बहू की मौत, बेडरूम में मिला पति के कारनामों के सबूत

Bengaluru Shweta Death Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लव मैरिज के महज 4 महीने बाद ही 25 साल की टीचर की ससुराल में खौफनाक मौत हो गई। बेडरूम में टीचर श्वेता की लाश लटकती मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर एक नोट भी पुलिस के हाथ लगा।

इसमें पति के कारनामों का काला चिट्ठा खोलकर रख दिया गया। मृतका ने मरने से पहले अपनी मौत का जिम्मेदार पति और उसकी भाभी पर लगाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हो गई नवविवाहिता की मौत...

bengaluru-teacher-shweta-death-case

मामला कामाक्षीपाल्या पुलिस थाना क्षेत्र के सुनकादकट्टे इलाके का है। यहां की निवासी श्वेता एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पुलिस छानबीन में सामने आया कि श्वेता का मूर्ति नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की रजामंदी से करीब 4 माह पहले ही लव मैरिज की। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ नॉर्मल रहा। जैसे-जैसे वक्त बीता। पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। मृतका के परिजनों ने दामाद मूर्ति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

Wife Dead Body Found Bedroom: बेडरूम में इस हाल में मिली पत्नी की लाश

पुलिस ने बताया कि श्वेता की अपने ही ससुराल में मौत हुई। बेडरूम में छत के पंखे से लटकती हुई श्वेता को देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं, घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ। आखिर क्या लिखा था इस नोट में आइए जानते हैं...

'मां, उन्हें छोड़ना मत...'

घटनास्थल से पुलिस हाथ लगे नोट में श्वेता ने पति के सभी करतूतों को बयां किया। श्वेता ने मरने से पहले अपने नोट में लिखा कि 'अगर मैं मर जाऊं, तो उन्हें सजा दिलाने से मत चूकना, अम्मा...मेरे पति और उनकी भाभी मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि अब मुझमें जीने की इच्छा नहीं बची। मैंने गलती की है, मुझे माफ कर देना। कृपया मुझे दोष मत देना।' हालांकि, इस नोट में मृतका ने किस गलती का जिक्र किया, उसकी जानकारी नहीं दी।

मां गहरे सदमे में, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं, बेटी की मौत के बाद श्वेता की मां पुष्पा अब गहरे सदमें में है। मायके पक्ष का कहना है कि कि कभी सोचा भी नहीं था कि लव मैरिज के बाद भी बेटी की जान का दुश्मन बन जाएगा दामाद।

गहरे सदमे में हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रेम विवाह करने वाली उनकी बेटी इतनी जल्दी दुनिया छोड़ देगी। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो शायद श्वेता की जान बचाई जा सकती थी। मामले में कामाक्षीपाल्या पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मूर्ति से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+