'RCB चैंपियन नहीं बनी तो मैं अपने पति को दे दूंगी तलाक', फाइनल से पहले महिला फैन का पोस्टर वायरल
IPL 2025 Women fans: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इस बार आरसीबी पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टीम आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई है। हालांकि, आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है।
आरसीबी का रहा है दमदार प्रदर्शन (IPL 2025 Women fans)
आईपीएल 2025 में आरसीबी के हर खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम ने अपना संतुलन बनाया और विपक्षियों को कड़ी टक्कर दी। युवा खिलाड़ियों ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया, जबकि अनुभवी खिलाड़ी अपनी समझदारी से मैच के अहम पलों में टीम का साथ दिया। अब दूसरी टीम कौन होगी जो फाइनल में आरसीबी से मुकाबला इसका फैसला होना बाकी है।

फैंस कर रहे हैं ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार
इस बार आरसीबी के फैंस में उम्मीद की नई किरण जगी है। जो काम अब तक आरसीबी नहीं कर सकी, वो शायद इस बार करने में सफल हो जाये। आईपीएल का खिताब जीतकर आरसीबी फैंस को जश्न मनाने का मौका देना चाहती है। इस बीच एक महिला फैन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यह महिला फैन एक पोस्ट लेकर खड़ी है जो तेजी से वायरल हो रही है।
'RCB चैंपियन नहीं बनी तो मैं अपनी पति को दे दूंगी तलाक'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार रात मुलनपुर में पंजाब किंग्स को शानदार तरीके से हराया और टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। मैच देखने के लिए काफी दर्शक मौजूद थे और वे दिलचस्प कैप्शन वाले प्लेकार्ड लेकर स्टेडियम में पहुंचे। एक महिला फैन ने भी कैप्शन लिखा कि अगर RCB टूर्नामेंट के फाइनल में हार जाती है तो वह अपने पति को तलाक दे देगी। यह तस्वीर कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications