IPL 2025: संजू सैमसन आईपीएल के दूसरे चरण में खेलेंगे या नहीं? आ गया कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट

IPL 2025: आईपीएल के पहले चरण में ज्यादातर मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के पास ही थी। पराग ने रॉयल्स की कप्तानी की लेकिन प्रदर्शन खराब रहा। संजू सैमसन चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे थे। अब दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है और रॉयल्स के दो मैच बचे हैं।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स पहले चरण में ही प्लेऑफ़ से बाहर है लेकिन दो मैचों को जीतकर सीजन की समाप्ति बढे हुए मनोबल के साथ करने का प्रयास करेगा। इस बीच नियमित कप्तान संजू सैमसन की उपलब्धता को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ipl 2025

सैमसन टीम के कैम्प में वापस आ गए हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में जॉइन किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

चोट के बाद संजू सैमसन ठीक होकर वापस आए हैं और आने वाले दो मैचों में लीड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सैमसन की कप्तानी का अब फायदा तो नहीं होगा लेकिन टीम के लिए उनका वापस आना अच्छा संकेत है। अंतिम दो मैचों में वह टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

चोट के बाद सैमसन मुकाबले नहीं खेले लेकिन जयपुर में रिहैब से गुजरते रहे। इस वजह से वह एक बार फिर से मैदान पर लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में ही ट्रेनिंग शुरू की है और अगले मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रही है।

इंग्लैंड के कुछ प्लेयर अब खेलने के लिए वापस नहिन आने वाले हैं। उनमें जोफ्रा आर्चर का नाम भी शामिल है। जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। हालांकि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से खेलने के लिए आईपीएल में वापस लौट रहे हैं। जोस बटलर का नाम उनमें प्रमुख है, जो गुजरात के लिए खेलने को वापस लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+