Explained: IPL में आज क्यों हो रहे 2 मुकाबले? क्या आप जानते हैं इसका कारण

IPL 2025: आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों में बल्लेबाजों का धमाका देखने को मिला है। कुछ ही मौके ऐसे आए हैं, जहाँ गेंदबाजों को अपना जलवा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ हो। आज आईपीले में डबल हेडर है। आम तौर पर मंगलवार के दिन ऐसा नहीं होता है।

शनिवार और रविवार को डबल हेडर मैचों को देखा जा सकता है लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है। केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पहला मुकाबला है। इसके बाद दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। पहला मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और दूसरे मुकाबले का समय 7 बजकर 30 मिनट है।

ipl

इस बीच डबल हेडर को लेकर सवाल भी है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। मंगलवार के दिन दो मैच आयोजित कराने का क्या मतलब है। आज का दिन ख़ास क्यों बन गया है? इन सवालों का भी जवाब है और इसी आर्टिकल में बताने का प्रयास किया गया है।

जब आईपीएल का शेड्यूल घोषित हुआ था, तो आज के दिन यानी 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मैच ही आयोजित होना था। शेड्यूल में यही था। इस दिन एक ही मुकाबला होना था लेकिन बाद में इस शेड्यूल में बदलाव करते हुए एक मैच और जोड़ा गया।

6 अप्रैल के डबल हेडर का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना था। इस मैच का आयोजन मंगलवार (8 अप्रैल) को शिफ्ट कर दिया। इसके पीछे भी एक बड़ी वजह सामने आई, इसके बाद बीसीसीआई को फैसला लेना पड़ा।

दरअसल 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन कोलकाता में कई शोभायात्राएं निकली थीं। पुलिस प्रशासन को वहां ध्यान देना था। कानून व्यवस्था संभालने की वजह से मैच में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नहीं की जा सकती थी। इस वजह से मुकाबले को आगे शिफ्ट कर दिया गया। यही कारण है कि रविवार को डबल हेडर के बजाय एक मैच हुआ और आज दो मुकाबले हैं।

इससे पहले खबरें सामने आ रही थीं कि कोलकाता से यह मैच 6 अप्रैल को शिफ्ट कर गुवाहाटी लेकर जाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केकेआर ने अपना मैच घरेलू मैदान पर खेलने का फैसला लिया। इसके बाद बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव कर यह मैच 8 अप्रैल को निर्धारित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+