IPL 2025: कौन है सनराइजर्स हैदराबाद का नया खिलाड़ी? आज की गई टीम में शामिल करने की घोषणा

IPL 2025: आईपीएल का समय नजदीक आता चला जा रहा है और टीमों की तरफ से तैयारियां भी चल रही हैं। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद का एक प्लेयर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गया है और इसका रिप्लेसमेंट भी आ गया।

बाहर होने वाले प्लेयर ब्राइडन कार्स हैं, उनको चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान लाहौर में चोट लगी थी। इंग्लैंड का यह प्लेयर अब आईपीएल में नहीं खेल पाएगा और पूरे इवेंट से ही बाहर हो गया है। इसके बाद हैदराबाद के सामने रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की चुनौती थी।

ipl 2025

कार्स को आईपीएल में पहली बार ही शामिल किया गया था और डेब्यू करने से पहले ही वह बाहर हो गए। यह इंग्लिश प्लेयर हाल ही में भारत के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज खेलने के लिए आया था। इसके बाद वहां से इंग्लिश टीम के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए लाहौर की उड़ान भरी थी।

उनकी जगह सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के वियान मल्डर को टीम में शामिल किया है। वह भी हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में फाइनल मुकाबला खेला थे। 27 वर्षीय यह दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर ऑल राउंडर है और गेंदबाजी के साथ बैटिंग में भी धमाल मचाने में परांगत है।

मल्डर ने 18 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 589 रन आए हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 30 विकेट है। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में वियान ने 25 मुकाबले खेलकर 276 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किये। टी20 के 11 मैचों में उन्होंने 105 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी झटके हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ होना है। रॉयल्स के साथ हैदराबाद अपना मुकाबला 23 मार्च को खेलने वाली है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाना है। दोनों टीमों की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+